
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते लगातार नए-नए नियम लागू किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां स्कूलों और ऑफिस में हाइब्रिड सिस्टम शुरू कर दिया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में गाड़ियों के चलाने को लेकर भी नियम जारी कर दिए गए है। इसके बाद भी लोग लापरवाह बरतते नजर आ रहे हैं। दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण अब केवल एक मौसमी समस्या नहीं रह गया है, यह यहां रहने वाले लोगों के दैनिक जीवन से जुड़ा एक गंभीर संकट बनता जा रहा है। इसी चलते अब दिल्ली में No PUC-No Fuel नियम जारी कर दिया गया है। यह नियम वाहन चालकों पर लगता है। जो लोग इसके बारे में नहीं जानते, उनके लिए यह आर्टिकल काम का है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस नियम के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
सबसे पहले आपको PUC क्या है? इसके बारे में पता होना चाहिए। पीयूसी का अर्थ पॉल्युशन अंडर कंट्रोल (PUC) है। गाड़ियों को इसका सर्टिफिकेट मिलता है। इसका अर्थ है कि आपकी गाड़ी पॉल्युशन नहीं करती। अगर आपके पास पॉल्युशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं होगा, तो दिल्ली में आपको पेट्रोल, डीजल या CNG नहीं मिलने वाला। इतना ही नहीं दिल्ली में सड़कों पर भी अगर चेकिंग के दौरान आप PUC सर्टिफिकेट लेकर नहीं चलेंगी, तो आपको चालान भरना पड़ जाएगा।
इसे भी पढ़ें- कोहरा और प्रदूषण कहीं जान न ले लें! हादसे से बचना है तो रात में गाड़ी चलाते समय इन टिप्स को करें फॉलो

ऐसी गाड़ियों की पहचान के लिए पेट्रोल पंप पर कैमरे लगाए गए हैं। जिन गाड़ियों का PUC सर्टिफिकेट नहीं बना है या एक्सपायर हो गया है, ऐसी गाड़ियों पेट्रोल पंप पर लगा कैमरा अपने आप ही पहचान लेगा। यह नियम आज से दिल्ली में लागू हो गया है।
इसे भी पढ़ें- Grap 4 में केवल गाड़ियां या स्कूल नहीं, इन चीजों पर भी लागू हो जाते हैं नियम, जानें इसका अर्थ और उल्लंघन पर जुर्माना
पुरानी गाड़ियों के लिए यह सर्टिफिकेट 6 महीने के लिए मान्य होता है। इसके बाद आपको फिर से सर्टिफिकेट बनवाना होगा। नई गाड़ियों के लिए यह सर्टिफिकेट 1 साल के लिए मान्य होता है। यह सर्टिफिकेट पेट्रोल पंप ही बन जाता है। इसलिए, अगर एक्सपायर होने वाला है यह हो गया है, तो फिर से अपडेट करवा लें।
यह सर्टिफिकेट चार पहिया वाहनों के लिए 80 से 120 रुपये है। 2 पहिया वाहनों को 60 से 100 रुपये देने पड़ सकते हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।