Dev Diwali 2023: कार्तिक पूर्णिमा के त्योहार को ही देव दिवाली के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को त्रिपुरासुर पर भगवान शिव की जीत की खुशी को मनाया जाता है। इस दिन लोग दीपदान करते हैं और इसे देवताओं की दिवाली कही जाती है। कार्तिक पूर्णिमा को स्नान-दान का विशेष महत्व बताया गया है। देव दिवाली का खास संबंध काशी से है, इस दिन काशी बनारस के घाट में दीपदान की जाती है और पूरा घाट दीप से रौशन होकर जगमगाता है। बहुत से लोगों को देव दिवाली के महत्व के बारे में पता नहीं है इसलिए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि देव दिवाली क्यों मनाई जाती है और इससे जुड़ी क्या पौराणिक कथा है, चलिए जानते हैं।
पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव के पुत्र स्वामी कार्तिकेय को देवताओं का सेनापति बनाया गया। भगवान कार्तिकेय ने तारकासुर का वध किया था, जिसके बाद तारकासुर के तीनों पुत्र तारकाक्ष, कमलाक्ष और विद्युन्माली अपने पिता के वध का बदला लेने का प्रण लेते हैं। इन तीनों को त्रिपुरासुर के नाम से जाना गया। पिता के वध का बदला लेने के लिए तीनों ब्रह्मा देव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तप किया और वरदान में अमरत्व मांगा। ब्रह्म देव ने अमरता का वरदान देने से मना कर दिया और कहा कि कुछ और मांगों, जिसके बाद त्रिपुरासुर ब्रह्म देव से वर मांगते हैं कि हमारे लिए तीन पुरियां जब अभिजित नक्षत्र में एक पंक्ति में हो और अत्यंत शांत होकर असंभव रथ पर सवार असंभव बाण से मारना चाहे तब ही हमारी मृत्यु हो, जिसके बाद ब्रम्हा देव तथास्तु कहते हैं। वरदान के बाद त्रिपुरासुर बलशाली होकर हर कहीं आतंक मचाने लगते हैं, तीनों जहां भी जाते लोगों और ऋषि मुनियों पर अत्याचार करने लगते हैं। देवता भी उनके आतंक से परेशान होकर भगवान शिव के पास जाते हैं और अपनी व्यथा सुनाते हैं, जिसके बाद भगवान शिव त्रिपुरासुर का संहार करने का संकल्प लेते हैं।
इसे भी पढ़ें : Dev Diwali Kab Hai 2023: कब है देव दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और दीपदान का महत्व
भगवान शिव ने त्रिपुरासुर के वध के लिए पृथ्वी को रथ बनाया, सूर्य और चंद्रमा को पहिए बनाया, सृष्टि सारथी बने, भगवान विष्णु बाण बने, वासुकी धनुष की डोर बने और मेरु पर्वत धनुष बने। फिर भगवान शिव उस असंभव रथ पर सवार होकर असंभव धनुष पर बाण चढ़ाते हुए अभिजित नक्षत्र में तीनों पुरियों के एक पंक्ति में आते ही त्रिपुरासुर पर आक्रमण करते हैं और प्रहार होते ही तीनों पुरियां जलकर भस्म हो जाती है। त्रिपुरासुर यानी तारकाक्ष, कमलाक्ष और विद्युन्माली का अंत होता है। त्रिपुरासुर के वध के बाद भगवान शिव त्रिपुरारी के नाम से जाने गए। बता दें कि त्रिपुरासुर का जब वध हुआ उस दिन कार्तिक पूर्णिमा था, त्रिपुरासुर के वध की खुशी में सभी देवता प्रसन्न होकर भगवान शिव की नगरी काशी में दीप दान कर खुशियां मनाई गई। तभी से कार्तिक पूर्णिमा का तिथि को देव दिवाली कहा गया क्योंकि सभी देवता पृथ्वी पर आकर दिवाली मनाए थे इसलिए इसे देव दिवाली कहा गया।
इसे भी पढ़ें : छोटी, बड़ी और देव दिवाली में क्या है अंतर? आप भी जानें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।