
Kartik Purnima Muhurat 2025: हिंदू धर्म में साल भर में कई त्योहार आते हैं। कुछ बड़े होते हैं तो कुछ छोटे, मगर सभी का अपना विशेष महत्व होता है। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व भी बहुत विशेष है। इस दिन से जुड़ी कई सारी मान्यताएं हैं। कार्तिक पूर्णिमा को कहीं-कहीं कतकी या देव दिवाली भी कहा गया है। इस दिन स्नान दान और दीप दान करने का विधान है।
इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को है। इस दिन भक्त लोग कब स्नान करें और कब दीप दान करें यह जानने के लिए हमने मध्य प्रदेश, उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा से बात की। वह कहते हैं, "कार्तिक पूर्णिमा का दिन बहुत ही शुभ और पावन होता है। इस दिन देवता अपने भक्तों से मिलने के लिए धरती पर उतरते हैं। देवताओं को प्रसन्न करने के लिए किसी पवित्र नदी में स्नान, दान और दीपदान करना बहुत अच्छा होता है। इससे न केवल आपकी शुभकामनाएं पूर्ण होती हैं बल्कि आपको सुख और समृद्धि प्राप्त होती है।"
कार्तिक पूर्णिमा 4 नवंबर 2025 को रात 10 बजकर 40 मिनट पर शुरू हो कर 5 नवंबर को शाम को 6 बजकर 45 मिनट तक रहेगी । इस दौरान आप 5 नवंबर को सुबह 4 बजकर 55 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 45 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और दान कर सकती हैं। आप यदि कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी को कोई वस्तु दान करना चाहती हैं, तो आपको विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 56 मिनट से लेकर 2 बजकर 41 मिनट तक करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- Kartik Purnima Daan Muhurat 2025: कार्तिक पूर्णिमा के दिन किस समय करें दान-पुण्य? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

दीप दान करने के लिए शाम 5 बजकर 37 मिनट से 6 बजकर 40 मिनट तक का मुहूर्त सबसे अच्छा रहेगा। शाम को गोधूलि बेला 5 बजकर 40 मिनट से लेकर 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। इसमें भी आप दीपदान कर सौभाग्य की प्राप्ति कर सकते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन जब स्वर्ग लोक से देवता उतरकर धरती पर आते हैं, तब आप पवित्र नदी में स्नान कर अपने पापों को धो सकते हैं और अपनी गलतियों के माफी मांगकर धर्म के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं। वहीं दीप दान कर आप अपने जीवन के अंधकार को नष्ट कर सकते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन अगर आप किसी गरीब को कोई वस्तु का दान करते हैं, तो इससे भी आपके जीवन में सुख और समृद्धि आती है।
इसे जरूर पढ़ें- Kartik Purnima Shubh Yog 2025: कार्तिक पूर्णिमा से इन राशियों के खुल जाएंगे भाग्य, शुक्र-चंद्रमा के बीच बन रहा है ये विशेष योग
कार्तिक पूर्णिमा की आप सभी को बधाई। यदि आप भी इस दिन देवताओं का आशीर्वाद पाना चाहते हैं और धार्मिक कर्मकांड कर पुण्य कमाना चाहते हैं, तो ऊपर बताए गए शुभ मुहूर्त पर स्नान और दान जरूर करें। लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।