herzindagi
significance of keeping silver half moon at home

घर में चांदी का अर्ध चंद्रमा रखने से क्या होता है?

ग्रहों से जुड़ी कोई वस्तु या ग्रहों के प्रतीक के रूप में घर में आप जो भी वस्तु रखते हैं उससे न सिर्फ ग्रह कुंडली में मजबूत होते हैं बल्कि कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-12-06, 23:00 IST

घर पर ग्रहों से जुड़ी चीजें रखना बहुत शुभ माना जाता है। वहीं, ग्रहों का प्रतीकात्मक रूप रखना तो और भी श्रेष्ठ होता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ग्रहों से जुड़ी कोई वस्तु या ग्रहों के प्रतीक के रूप में घर में आप जो भी वस्तु रखते हैं उससे न सिर्फ ग्रह कुंडली में मजबूत होते हैं बल्कि कई अन्य लाभ भी मिलते हैं और जीवन में सकारात्मकता एवं शुभता आती है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि अगर घर में चांदी का अर्ध चंद्रमा यानी कि आधा चांद रखा जाए तो इससे क्या होगा।

घर में चांदी का अर्ध चंद्रमा रखने के क्या लाभ हैं?

ghar mein silver half moon rakhne ki kya vidhi hai

चांदी का प्रतिनिधित्व चंद्रमा करते हैं। चांदी से जुड़ी वस्तुओं का दान करने या फिर उससे जुड़ी चीजें घर में लाने से चंद्रमा की कुंडली में दिशा और दशा मजबूत होती है और चंद्रमा का उच्च स्थान कुंडली में बनने लगता है जिसके कारण शुभता का जीवन एवं घर में आगमन होता है।

यह भी पढ़ें: कब दान करने से नहीं मिलता लाभ?

चांदी का अर्ध चंद्रमा घर में रखने से मानसिक तानव में कमी आती है, निर्णय लेने की क्षमता व्यक्ति में बढ़ने लगती है, व्यक्ति को मानसिक बल मिलता है, व्यक्ति का उग्र व्यवहार शांत होता है तो मन निर्मल हो जाता है क्योंकि मजबूत चंद्रमा इन्हीं सब भावों को बढ़ावा देता है।

ghar mein silver half moon rakhne ke kya niyam hain

इसके अलावा, अगर घर में चांदी का अर्ध चंद्रमा रखा जाए तो इससे भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा मिलती है। भगवान शिव का सानिध्य व्यक्ति पर हमेशा बना रहता है और उसके दुख दूर होते हैं क्योंकि आधे चांद को भगवान शिव ने अपने शीश पर धारण किया हुआ है।

यह भी पढ़ें: वास्तु के अनुसार करें झाड़ू के ये उपाय, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

कई लोग आधे चांद को गले में लॉकेट के रूप में धारण करते हैं जो कि गलत नहीं है लेकिन इसकी शुद्धता बरकरार रखना हर किसी के लिए संभव नहीं, यही कारण है कि ज्योतिष शास्त्र में घर में आधे चंद्रमा की प्रतिमा को स्थापित करने की बात कही गई है ताकि पवित्रता बनी रहे।

ghar mein silver half moon rakhne ka kya mahatva hai

चांदी का अर्ध चंद्रमा अगर आप घर में ला रहे हैं तो उसे लाल कपड़ा बिछाकर सफेद अक्षत के ऊपर स्थापित करें। साथ ही, दिशा का ध्यान रखना भी जरूरी माना गया है। ऐसे में चांदी का अर्ध चंद्रमा पूर्व दिशा में रखें क्योंकि शस्त्रों में चंद्रमा का उदय पूर्व दिशा में होता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।