herzindagi
image

पौधे में टमाटर इतने छोटे क्यों आ रहे हैं? जानें कारण और कैसे रखना होगा ख्याल

टमाटर का पौधा सही तरीके से ग्रो करे, इसके लिए आपको पौधे का ध्यान रखना जरूरी होता है। अगर टमाटर बहुत छोटे-छोटे आ रहे हैं, तो इसका कारण पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-10-12, 10:00 IST

आजकल लोग टमाटर के पौधे गमलों में लगाना पसंद कर रहे हैं। होम गार्डनिंग का क्रेज शहरों में लगातार बढ़ रहा है। भले ही लोगों के पास बड़ा गार्डन न हो, लेकिन वे अपनी छत या बालकनी में गमलों में सब्जियां उगा रहे हैं। हालांकि, जिन लोगों को सब्जियां लगाने का सही तरीका नहीं पता होता, उन्हें अक्सर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उदाहरण के लिए, टमाटर का पौधा लगने के बावजूद फल नहीं देना या टमाटर छोटे रहना और लंबे समय तक बढ़ना बंद हो जाना। कई बार पौधे में फल आ तो रहे होते हैं, लेकिन उनका साइज बहुत छोटा रह जाता है और यह कई दिनों तक गमले में लटका रहता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यह आर्टिकल आपके लिए काम का है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि गमले में टमाटर का साइज न बढ़ने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं और आप इसे कैसे इसका ख्याल रख सकती हैं।

पौधे में टमाटर इतने छोटे साइज के क्यों आ रहे हैं?

पोषक तत्वों की कमी- अगर कई दिनों से टमाटर एक ही साइज का है, तो हो सकता है कि पोषक तत्वों की कमी है। अगर सब्जियां अच्छे से उगाना चाहती हैं, तो मिट्टी को नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम मिलना जरूरी होता है। फर्टिलाइजर सही मात्रा न मिलना भी पौधों की ग्रोथ को रोक देता है, जिससे फल छोटे ही रह जाते है। पौधा लगाने लगा सही तरीका आपको पता होना चाहिए। 

  • अगर आप चाहती हैं कि टमाटर सही आकार में आए, तो आपको खाद समय-समय पर डालते रहना चाहिए।

इसे भी पढे़ं- पौधे में शिमला मिर्च इतनी छोटी क्यों आ रही है? जानें कारण और उपाय

what causes tomatoes to be small know reason1

पानी की सही मात्रा

पौधों की ग्रोथ रुकने का एक कारण पानी भी हो सकता है। कई बार मिट्टी में पानी की कमी होने की वजह से जड़ें और पौधे का तना सही से काम नहीं कर पाता। ऐसे में सब्जियां अपने सही साइज में नहीं आ पाती हैं। इसी तरह पौधे में अधिक पानी डालना भी, मिट्टी और जड़ों को नुकसान पहुंचाता है।

  • अगर आप पौधे में पानी डाल रही हैं, तो आपको मिट्टी में उंगली डालकर चेक करना चाहिए। अगर मिट्टी गीली है, तो पानी न डालें।

what causes tomatoes to be small know reason 2

सूरज की रोशनी न मिलना

अगर पौधे को धूप नहीं मिल रही है, तो कैसे पौधा बढ़ेगा। सही ग्रोथ और सब्जियों के सही साइज के लिए पौधों को धूप मिलना जरूरी होता है। इसके साथ ही आपको मिट्टी में पानी का भी ध्यान रखना होगा। धूप में मिट्टी सूख सकती हैं। अगर पौधा धूप कम पाता है, तो फल छोटे और धीमे बढ़ते हैं।

  • कोशिश करें कि गमले को ऐसी जगह रखें जहां 5 से 6 घंटे की धूप मिल सके।

इसे भी पढ़ें-  मनी प्लांट में डालें 2 रुपये की यह एक चीज, फटाफट घने होने लगेंगे लत्तर

what causes tomatoes to be small know reason66

पौधे की उम्र और किस्म

पौधे की ग्रोथ के लिए उम्र और किस्म का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। कई टमाटर के पौधों की किस्म ऐसी होती हैं, जो छोटो ही फल देते हैं। अगर आप बड़े टमाटर उगाना चाहती हैं, तो Hybrid या Large variety वाला पौधा खरीदना चाहिए। पौधों का ख्याल कैसे रखें, इसके लिए आपको लगातार जानकारी लेती रहनी चाहिए।

  • अगर हर तरह से पौधे का ध्यान रखने के बाद भी टमाटर का साइज बड़ा नहीं हो रहा है, तो हो सकता है कि पौधे की किस्म छोटे टमाटर पैदा करने की ही है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।