40 साल से ऊपर की महिलाओं को अक्सर रिलेशनशिप में आकर्षित करती हैं ये चीजें  

आकर्षण के कई नियम होते हैं और इंसानी व्यवहार को समझ पाना थोड़ा मुश्किल भी होता है। साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर भावना बर्मी बता रही हैं कि आकर्षण किन आधार पर हो सकता है। 

How to Attract Older women

Why am I Sexually Attracted to Older Woman| आकर्षण को लेकर आपके दिमाग में सबसे पहला सवाल क्या आता है? लोगों को आकर्षित करने का सबसे अच्छा तरीका क्या हो सकता है? अगर आप इस तरह के सवाल को गूगल करेंगी, तो पाएंगी कि एक सवाल अधिकतर सर्च में सामने आ रहा है। वह सवाल है 'what attracts older woman' और इसपर 7.5 करोड़ से भी ज्यादा सर्च रिजल्ट हैं। जब हमने रिलेशनशिप और अट्रैक्शन से जुड़े सवालों पर रिसर्च की, तो पाया कि अधिकतर इस तरह की बातों को गूगल पर पूछा जाता है।

रिलेशनशिप पर की गई कुछ स्टडीज इस बारे में भी हैं कि आखिर क्यों पुरुषों को बड़ी उम्र की महिलाएं पसंद आती हैं और शायद यही कारण हो इस तरह के सवाल पूछने का।

अगर सवाल पूछा गया है, तो उसका जवाब भी होना चाहिए। लोगों की साइकोलॉजी और रिलेशनशिप के डाइनैमिक्स समझने के लिए हमने फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट की सीनियर चाइल्ड और क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और हैप्पीनेस स्टूडियो की फाउंडर डॉक्टर भावना बर्मी से बात की। डॉक्टर भावना रिलेशनशिप एक्सपर्ट भी हैं जो कई साइकोलॉजिकल समस्याओं पर काउंसलिंग देती हैं।

क्या महिलाओं को लेकर हैं आकर्षण के अलग नियम?

डॉक्टर भावना के मुताबिक, आकर्षण का कोई यूनिवर्सल नियम बड़ी उम्र की महिलाओं के लिए नहीं है। आकर्षण बायोलॉजिकल, सोशियोलॉजिकल, सोशल और कल्चरल एलिमेंट्स के आधार पर निर्धारित हो सकता है। हालांकि, कुछ साइकोलॉजिकल चीजें देखी जा सकती हैं जो महिलाओं को आकर्षित कर सकें। (ह्यूमन अट्रैक्शन के पांच नियम)

attraction rules and old women

मैच्योरिटी और कॉन्फिडेंस से बढ़ता है आकर्षण

अगर कोई पुरुष अपनी सोच में परिपक्व है और उसे खुद पर भरोसा है, तो महिलाओं को वो आकर्षित लग सकता है। इससे इमोशनल स्टेबिलिटी देखी जा सकती है। अगर किसी इंसान में ऐसी क्वालिटीज हैं, तो वह हर उम्र के लोगों को आकर्षित कर सकता है। बड़ी उम्र की महिलाएं खुद अपनी सोच में परिपक्व होती हैं इसलिए मैच्योरिटी उन्हें हमेशा लुभाएगी।

एक जैसी आदतों से बढ़ता है आकर्षण

दो लोगों के बीच आकर्षण तभी ज्यादा बढ़ेगा जब उनके ख्याल एक जैसे होंगे। अगर किसी महिला को लगता है कि सामने वाला इंसान उसकी पसंद-नापसंद का ख्याल रख रहा है और उसके बारे में सोच रहा है, तो उसे अपने आप ही उस इंसान के प्रति आकर्षण होने लगता है। बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ ऐसा ज्यादा हो सकता है क्योंकि उम्र के एक पड़ाव के बाद दोस्तों की कमी होने लगती है और इसलिए एक जैसे इंटरेस्ट वाले लोगों का मिलना अच्छा लगता है।

laws of attraction older women

भावनात्मक इंटेलिजेंस से बढ़ता है आकर्षण

अगर किसी में इमोशनल इंटेलिजेंस की कमी है, तो लोग उससे बचने की कोशिश करते हैं। अपने इमोशन्स को कंट्रोल करना और संयम दिखाना ही जरूरी होता है। बड़ी उम्र की महिलाएं हमेशा इमोशनल इंटेलिजेंस की तरफ आकर्षित होती हैं। महिलाओं को सही तरह से कम्युनिकेट करने वाले लोग अच्छे लगते हैं। कम्युनिकेशन सही होना चाहिए ताकि लोग इमोशनल स्थितियों को मैनेज कर सकें।

आदर और सम्मान से बढ़ता है आकर्षण

यह जरूरी है कि लोग अपनी रिलेशनशिप में एक दूसरे का सम्मान करें। खासतौर पर बड़ी उम्र की महिलाओं को जबरन कंट्रोल करने वाला व्यवहार अच्छा नहीं लगता। उन्हें ऐसे लोगों के प्रति आकर्षण होता है जो भावनाओं का ध्यान रखें और उनकी इज्जत करें।

older women role of attraction

इसे जरूर पढ़ें- लड़कियों को हमेशा क्यों पसंद आते हैं बैड ब्वॉयज?

आर्थिक और सामाजिक व्यवहार बढ़ाता है आकर्षण

बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ यह देखा गया है कि उन्हें ऐसे लोगों के प्रति आकर्षण होता है जो फाइनेंशियली स्टेबल हों और उन्हें इमोशनल लेवल पर संभालने की जरूरत ना पड़े। मैन चाइल्ड जैसी पर्सनैलिटी से उन्हें दिक्कत महसूस होती है। पार्टनरशिप में सुरक्षा और भरोसा मिले, तो उन्हें ज्यादा अच्छा महसूस होगा और ऐसा रिश्ता लंबा चलेगा।

बुद्धिमत्ता और एक्सपीरियंस बढ़ाता है आकर्षण

बड़ी उम्र की महिलाओं को बुद्धिमत्ता ज्यादा आकर्षित करती है। उन्हें लगता है कि उनका कनेक्शन ऐसे व्यक्ति से बेहतर बन सकता है जिसे बात करना आए और जो अपनी जिंदगी के एक्सपीरिएंस से कुछ सीखे। बड़ी उम्र की महिलाएं ऐसे लोगों की तरफ आकर्षित होती है जो बुद्धिमत्ता और लाइफ एक्सपीरियंस के नाम पर चैलेंज कर सके।

इसके अलावा, कुछ हद तक फिजिकल लुक्स भी मायने रखते हैं पर एक उम्र के बाद फिजिकल अपीयरेंस थोड़ी कम हो जाती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP