भाग्य का साथ मिलना हर किसी के नसीब में नहीं होता है। लेकिन इसके लिए हम कोशिश भरपूर करते हैं। यही वजह है कि हमें वर्तमान से ज्यादा भविष्य की चिंता रहती है और हम सुनहरे कल के लिए वर्तमान में ही जान लेना चाहते हैं कि आगे क्या होने वाला है।
हालांकि,यह आसान नहीं है, मगर ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से हम बहुत सारी भविष्य की बातों का अनुमान लगा सकते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आने वाला कल आपके लिए क्या नया लाने वाला है तो आपको एक बार पंडित मनीष शर्मा द्वारा बताए गाए साप्ताहिक राशिफल को जरूर पढ़ लेना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- साल 2023 में कैसी रहेगी मेष राशि की सेहत
मेष
राशि में चंद्र का गोचर अनुकूल बना हुआ है। भाग्य का साथ मिलेगा एवं परेशानियां दूर होंगी। आय अच्छी बनी रहेगी। आप इस सप्ताह विरोधियों का प्रभाव समाप्त करने में सफल होंगे। सोम एवं मंगलवार को धन की प्राप्ति सुगमता से होगी एवं कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों से मुलाकात होंगी। बुध के मध्य दिन से शुक्रवार की शाम तक आय संबंधी परेशानी आ सकती है। अनावश्यक तनाव होगा एवं खर्च भी ज्यादा होंगे। शनिवार का दिन (शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम) उत्तम रहेगा। धन की प्राप्ति होंगी।
क्या करें-लक्ष्मी जी को लाल पुष्प अर्पण करें।
वृषभ
इस सप्ताह भाग्य अनुकूल रहेगा। योजनाएं सफल होंगी एवं कार्य समय पर बनेंगे। सोम एवं मंगलवार को कार्य की अधिकता रहेगी एवं लाभ भी अच्छा प्राप्त होगा। व्यापार में मामूली तेजी आएगी एवं नौकरी में बोझ कम होगा। समस्याओं का अंत होगा। बुध एवं गुरुवार भी अच्छे दिन रहेंगे। शुक्रवार की दोपहर के बाद से समय प्रतिकूल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा एवं पुराने रोगों में भी लाभ होगा।
क्या करें-गणेशजी को चंदन एवं पुष्प अर्पण करें।
इसे जरूर पढ़ें- इसे जरूर पढ़ें- एक्सपर्ट से जानें तुला राशि वालों को कैसे चुनना चाहिए अपना पार्टनर
मिथुन
सप्ताह अष्टम चंद्र से आरंभ होगा इसलिए शुरुआत में दिक्कत आ सकती है। छोटे विवाद भी हो सकते हैं। सोमवार की शाम से काम में तेजी आएगी एवं लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। मित्रों से मुलाकात होगी एवं भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा। बुध एवं गुरुवार को कार्य की अधिकता होगी। शुक्र एवं शनिवार को अटके धन की प्राप्ति होगी। शुभ सूचनाएं मिलेंगी। नौकरी में प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे एवं व्यापार ठीक रहेगा।
क्या करें-दुर्गा जी को घी का दीपक लगाएं।
कर्क
चंद्र की दृष्टि राशि पर है। सुबह के समय खर्च की अधिकता हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा एवं परिवार भी सहयोग प्रदान करेगा। मंगल एवं बुधवार को कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। आय में कमी एवं अनावश्यक परेशानियां आएंगी। सहयोग करने वाले पीछे हटेंगे, एवं समस्याएं बढ़ती जाएंगी। गुरुवार की दोपहर से समय पक्ष का होता जाएगा। कार्य में सुधार आएगा एवं शुक्र एवं शनिवार को स्वयं की मेहनत से सफलता प्राप्त होगी। व्यापार सामान्य रहेगा एवं नौकरी में अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। प्रेम प्रस्ताव (प्रपोज करने के टिप्स) सफल होंगे एवं वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।
क्या करें-शिवलिंग पर फल का रस अर्पण करें।
सिंह
राशि पर चंद्र की अनुकूलता है। बड़ा काम करने का ऑफर आ सकता है। तैयारी पूर्ण रखें। संपर्क का लाभ मिलेगा। योजनाएं सफल होंगी। विरोध के बावजूद सफलता मिलेगी। आय अच्छी रहेगी एवं संतान से प्रसन्नता प्राप्त होगी। शुक्र एवं शनिवार को क्रोध पर नियंत्रण रखें, विवाद हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें एवं किसी के साथ मजाक नहीं करें। प्रेम में निराशा मिल सकती है। वैवाहिक संबंध सुधरेंगे।
क्या करें-विष्णु जी को खीर का भोग लगाएं।
कन्या
राशि में पंचम चंद्र होने से अच्छा समय बितेगा। किसी प्रकार की तकलीफ आने की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्य एवं वरिष्ठ लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। शुक्र एवं शनिवार बेहतर दिनों में से रहेंगे। दांत दर्द एवं मुंह के छाले हो सकते है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
क्या करें-सूर्य को कुंकुम मिश्रित जल से अर्घ्य दें।
तुला
राशि में चंद्र चतुर्थ होने से आय में कमी एवं तनाव बढ़ सकता है। सुख में कमी होगी एवं विवाद हो सकते हैं। पुराने परिचितों से मुलाकात हो सकती है। संतान से सुख की प्राप्ति होगी एवं आर्थिक स्थितियां मजबूत बनीं रहेंगी। बुध एवं गुरुवार को अज्ञात भय चिंता रहेंगी। साथी से विवाद थमेगा एवं वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त होगा।
क्या करें-विष्णु मंदिर में घी का दान करें।
वृश्चिक
राशि में चंद्र तृतीय रहेगा। कुछ अजीब लेकिन अच्छी घटनाएं घट सकती हैं। सोम एवं मंगलवार को काम होंगे, किंतु धन की प्राप्ति क्षमतानुसार नहीं हो पाएगी। मित्रों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतीत होगा एवं यात्रा में परेशानी आने का योग बना हुआ है। बुध एवं गुरुवार को संतान से सुख की प्राप्ति होगी एवं आय में सुधार आएगा। नए लाभदायक संपर्क की प्राप्ति होगी। छोटी यात्रा पर जाने का योग भी बना हुआ है। शुक्र एवं शनिवार उदासीनता का भाव हावी रहेगा। प्रेमी साथी से नाराजगी हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुख में कमी आएगी।
क्या करें-शिवजी के मंदिर में खीर का भोग लगाएं।
धनु
राशि में द्वितीय चंद्र जमीन एवं पुश्तैनी संपत्ति से लाभ का योग बन रहा है। संतान से भी सुख मिलेगा एवं आय बेहतर बनी रहेगी। माता की नाराजगी दूर होगी। वाहन प्रयोग करने वाले चाबी खो सकते है, सावधान रहें। शनिवार अनुकूल रहेगा। समस्याओं का निदान प्राप्त होगा। व्यापार में तेजी रहेगी एवं नौकरी में प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे। रक्तचाप एवं डायबिटीज वालों को समस्या हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव समाप्त होगा एवं प्रेम में सफलता प्राप्त होगी।
क्या करें-माता-पिता को धन या वस्त्र का दान करें।
मकर
चंद्रमा का गोचर राशि में है। आय में सुधार होगा एवं नए कार्य करने को मिलेंगे। अटके कार्यों में गति आएगी एवं समय बेहतर गुजरेगा। सोमवार की शाम से विवादों का अंत होगा। व्यापार में तेजी रहेगी एवं नौकरी में सपोर्ट प्राप्त होगा।
क्या करें-शिवालय में फल अर्पण करें।
कुंभ
प्रशंसा प्राप्त होगी एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। भविष्य की योजना बनेगी जो आगे जाकर फलीभूत होगी। स्वयं की कमजोरी पर विजय प्राप्त करने में सफल होंगे एवं ऋण संबंधी समस्याओं का अंत होगा। आय अच्छी बनी रहेगी एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। यात्राओं में सफलता की प्राप्ति होगी। शनिवार को पराक्रम वृद्धि एवं सहयोग की प्राप्ति होगी।व्यापार उत्तम रहेगा एवं नौकरी में संतुष्टि बनी रहेगी।साथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा एवं वैवाहिक जीवन में समर्पण रहेगा।
क्या करें-महादेव को पंचामृत स्नान कराएं।
मीन
राशि में एकादश चंद्रमा होने से सप्ताह का आरंभ बेहतर कराएगा। प्रसन्नता रहेगी एवं खुशियां भी मिलेगी, किंतु सोम एवं मंगलवार को प्रयास विफल हो सकते है। धन की आवक में भी बाधा आएंगी एवं अपेक्षित सहयोग भी नही मिल पाएंगा। सहयोग की प्राप्ति भी होगी, गुरु एवं शुक्रवार को नई वस्तु घर में आ सकती है। मन प्रसन्न रहेंगा। आर्थिक हालातों में सुधार होगा। धार्मिक कार्यो में जाने का मौका प्राप्त होंगा। शनिवार का दिन भी अच्छा रहेंगा।साथी से सहयोग मिलेगा एवं वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।
क्या करें-गणेश जी को मिष्ठान्न का भोग लगाएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों