herzindagi
Aries Health Horoscope

साल 2023 में कैसी रहेगी मेष राशि की सेहत

नया साल जल्द ही आने वाला है ऐसे में चलिए जानते है नए साल में मेष राशि के लोगों की सेहत कैसे रहेगी।
Editorial
Updated:- 2022-12-27, 18:23 IST

नया साल आने में ज्यादा समय नहीं रह गया है। ऐसे में आप भी जानना चाहती होगी कि नया साल आपके लिए कैसा होने वाला है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि नया साल में मेष राशि वाले लोगों की सेहत कैसी रहेंगी।

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट सौरभ त्रिपाठी ने नए साल में मेष राशि की सेहत में क्या- क्या बदलाव आने वाले हैं इसके बारे में उन्होंने हमे पहले ही बता दिया है। ऐसे में आज हम आपको मेष राशि की सेहत कैसा रहेगा इसके बारे में बताने वाले हैं।

aries zodiac health horoscope

एक्सपर्ट का क्या कहना है

ज्योतिष एक्सपर्ट के अनुसार, राशि चक्र की पहली राशि मेष राशि होती है। जो अग्नि तत्व से संबंधित है। मेष राशि के ज्यादातर जातक स्वभाव से गुस्से दार होते है या उग्र होते हैं। इसका स्वामित्व मंगल ग्रह को प्राप्त है। इन लोगों को उन काम को करने में ज्यादा मजा आता है जो काम आमतौर पर आसान नहीं होता है।

जानें वार्षिक राशिफल 2023 क्या कहता है

क्या आप जानते हैं कि मेष राशि के जातकों का वार्षिक राशिफल 2023 क्या कहता है? ज्योतिष एक्सपर्ट का कहना है कि मेष स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार शुरुआती दिन मेष राशि के लोगों को लिए अच्छा नहीं होगा। इनकी राशि में राहु, सप्तम भाव में केतु, दूसरे भाव में वक्री मंगल, दशम भाव में शनि और शुक्र की युति तथा द्वादश भाव में बृहस्पति का होना सेहत के लिए ज्यादा अनुकूल दिखाई नहीं दे रहा है इसलिए जनवरी से लेकर अगस्त तक अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ेगी।

इसे जरूर पढ़ें: Aries 2023: मेष राशि वालों का कैसा होगा 2023? जानें परिवार, व्यापार और प्यार समेत सभी बातें

मेष राशि के लोगों की सेहत कैसा रहेगी

वहीं बात सेहत की करें तो वर्ष की शुरुआत में ही शनि ग्यारहवें भाव में मौजूद रहेंगे और आपके लग्न भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिसके कारण आपको अपनी सेहत में थोड़ी सुस्ती और कमज़ोरी देखने को मिल सकती है।

इसे जरूर पढ़ें: December Horoscope 2022: इस महीने किन राशियों के चमकेंगे सितारे? जानें राशिफल

यह विडियो भी देखें

किन चीजों की आएगी समस्या

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 से आपकी चंद्र राशि में बृहस्पति के साथ राहु भी स्थित होगा, जो आपकी फिटनेस को खराब कर सकता है। इससे आप कमजोर भी हो सकती है। साथ ही आपको सिरदर्द और पाचन संबंधी समस्याओं से भी आपको जूझना पड़ेगा।  इन बातों का आपको खास ख्याल रखना है।

स्वास्थ्य कैसा रहेगा

अच्छी बात यह है कि नौवें भाव पर बृहस्पति की दृष्टि पड़ने की वजह से आपको किसी भी बड़ी स्वास्थ्य का सामना नहीं करना पड़ेगा। यदि पहले से आपके स्वास्थ्य में कोई गिरावट आई है तो आप इसे जल्दी रिकवर करने लगेगे। आपको ज्यादा दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इनके उपाय क्या है

आपको प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करना होगा। खासकर मंगलवार के दिन पाठ अवश्य करें। साथ ही आप मंगलवार के दिन राहु-केतु के लिए यज्ञ या हवन भी कर सकती हैं। गुरुवार के दिन आपको किसी भी वृद्ध ब्राह्मण को भोजन करवाना चाहिए और साथ ही उनका  आशीर्वाद लेना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

Pic Credit: Herzindagi

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।