Weekly Horoscope :सभी लोग अपने भविष्य की जानकारी लेना चाहते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि आने वाले समय की कुछ जानकारी हमारे पास मौजूद हो तो अपने भविष्य को संवारा जा सकता है। आने वाले समय की जानकारी हमें ज्योतिष से मिल सकती है।
अगर आप अपनी राशि के लिए आने वाले सप्ताह 24 से 30 अक्टूबर के राशिफल की जानकारी लेना चाहते हैं तो यहां उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा जी से इस सप्ताह के भविष्यफल के बारे में जानें।
मेष राशि-Mesh Rashi
इस राशि का भाग्य इस हफ्ते आपके साथ है। इस सप्ताह आपकी आय अच्छी बनी रहेगी। विवादित मामलों में आपको सफलता मिलेगी। किसी ख़ास मित्र से आपको लाभ प्राप्त होगा। बुधवार को आपके विरोधी हावी होंगे। आप इस हफ्ते सबको परास्त करने में सफल होंगे। आपके लिए इस सप्ताह यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। विवादों से बचें एवं खर्च भी अनावश्यक रूप से न करें। इस सप्ताह आपको यश प्राप्त होगा।
उपाय - हनुमानजी को तेल का दीपक लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें: October Horoscope 2022 : अक्टूबर के महीने में किन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें राशिफल
वृषभ राशि- Vrishabh Rashi
इस सप्ताह आपके कार्य की अधिकता रहेगी एवं आय भी बढ़ोत्तरी होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। मंगल एवं बुधवार को जल्दबाजी न करें आपको नुकसान होगा। आपको शरीर में कई जगहों पर तेज दर्द हो सकता है। आपके विरोधी प्रबल रहेंगे। गुरु एवं शुक्रवार को सुखद समय रहेगा एवं धन की प्राप्ति होगी। आपकी आय अच्छी बनी रहेगी। शनिवार को संभलकर रहें, आपके खर्च एवं विवाद बढ़ सकते है।
उपाय -श्रीकृष्ण को श्वेत पुष्प अर्पण करें।
मिथुन राशि- Mithun Rashi
चतुर्थ चंद्र से आपकी आय इस सप्ताह इच्छानुसार नहीं होगी। सोमवार भी आपके लिए तनावपूण हो सकता है। आपके कार्य में बाधा आएगी। मंगलवार को समस्याओं की समाप्ति होगी एवं योजनाएं सफल होंगी।
अटके हुए कार्यो में गति आएगी। प्रतिष्ठित लोगों से इस सप्ताह संपर्क बढ़ेगा एवं नए कार्यो की प्राप्ति होगी। गुरु एवं शुक्रवार को मामूली तनाव रह सकते हैं।आपके व्यय की अधिकता हो सकती है। शनिवार आपके लिए सबसे बेहतर दिन रहेगा।
उपाय -हनुमान जी को लाल पुष्पों की माला अर्पित करें।
कर्क राशि- Kark Rashi
तृतीय चंद्र इस महीने आपको अच्छी आय प्रदान करेगा। आपके लिए समय अच्छा बना रहेगा एवं कार्य समय पर होंगे। आपके भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। मंगल एवं बुधवार को सावधानी पूर्वक कार्य करें एवं ऋण लेने से बचें।
किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। गुरु एवं शुक्रवार से स्थितियां पुन: आपके पक्ष की हो जाएंगी एवं शनिवार को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी और नए कार्यो की प्राप्ति होगी।
उपाय -शिवजी को धूप अर्पित करें।
सिंह राशि- Singh Rashi
इस सप्ताह द्वितीय चंद्र से आपको सुख की प्राप्ति होगी एवं माता से सहयोग मिलेगा। जो लोग बाहर रहते हैं, उन्हें घर जाने का मौका मिलेगा। मंगल एवं बुधवार को संपत्ति से संबंधी मामलों में मजबूत होने के योग हैं।
गुरु एवं शुक्रवार को आवश्यक कार्य को टालने का प्रयास करें। आपके व्यय की अधिकता होगी एवं आपसी विवाद भी हो सकता है। शनिवार का दिन आपके पक्ष में होगा। आपके कार्य सफलता के साथ होंगे और धन की आवक बनी रहेगी। शनिवार शाम संतान से सुख की प्राप्ति होगी।
उपाय -लक्ष्मी को घी का दीपक लगाएं।
कन्या राशि-Kanya Rashi
इस सप्ताह आपकी आय अच्छी बनी रहेगी एवं, जो लोग किसी काम में पिछड़ गए थे, उनको आगे आने का मौका प्राप्त होगा। विवादित मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। शनिवार (शनिवार के टोटके) को आपको अपेक्षित सफलताएं नही मिल पाएंगी। संतान को भी कष्ट हो सकता है। आपके आस-पास के लोगों से विवाद हो सकता है।
इस सप्ताह आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।
उपाय -निर्धन को फलों का दान करें।
तुला राशि -Tula Rashi
सोमवार का दिन आपके लिए कठिनाई युक्त रह सकता है। मंगल को स्थिति में सुधार होगा एवं बुध एवं गुरुवार को आय में सुधार होगा। किसी कार्य में आ रही कठिनाई का अंत होगा। किसी बाहर के व्यक्ति से सहयोग की अपेक्षाएं पूर्ण होंगी। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। इस सप्ताह आपको संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी और नए संपर्क से लाभ प्राप्त होगा। शुक्र एवं शनिवार को भाइयों से सहयोग, एवं पराक्रम मिलेगा। कार्यस्थल पर तारीफ मिलने के योग हैं।
उपाय -निर्धन को अन्न का दान करें।
इसे जरूर पढ़ें: Monthly Numerology: भाग्यांक अनुसार अक्टूबर के महीने का भविष्यफल जानें
वृश्चिक राशि-Vrischik Rashi
रवि एवं सोमवार आपके लिए बेहतर दिन होंगे। आपको किसी अच्छी जगह से आय की प्राप्ति होगी एवं सुख सुविधाएं मिलेंगी। बुध एवं गुरुवार को सभी काम बिगड़ सकते हैं। आपके अधीनस्थ काबू में नही रहेंगे एवं धन की आवक भी कमजोर होगी। कई तरह के विवादों से बचें। शुक्र एवं शनिवार को सावधानी रखने से कोई परेशानी नहीं आएगी।
उपाय -गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।
धनु राशि-Dhanu Rashi
इस सप्ताह यदि आप सोम एवं मंगलवार को आवश्यक कार्य निपटा लें तो बेहतर होगा। बुध एवं गुरुवार आपके लिए सबसे अच्छे दिन होंगे। आपके कार्य में सफलता एवं प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी एवं सहयोग भी प्राप्त होगा। आपके लिए शुक्र एवं शनिवार यह दो दिन अच्छे न रहने की संभावना है। आपके लिए व्यय की अधिकता होगी एवं आराम में कमी रहेगी। शनिवार दोपहर के बाद से समय अनुकूल हो सकता है।
उपाय -श्री राम दरबार का दर्शन करें। गरीबों को अन्न दान करें।
मकर राशि- Makar Rashi
यह सप्ताह आपके लिए अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और मंगलवार तक समय अच्छा रहेगा। आपके विरोधी परास्त होंगे एवं आय अच्छी बनी रहेगी। बुध एवं गुरुवार में आर्थिक स्थितियां तेजी से सुधरेंगी एवं संतान से भी सुख प्राप्त होगा। आपको नए लाभकारी संपर्क प्राप्त होंगे। कार्य की अधिकता होगी। शुक्र एवं शनिवार को किसी प्रकार का नुकसान होने की संभावना नही है। शनिवार दोपहर के बाद से आपको संभलकर रहना होगा। ज्यादा क्रोध न करें एवं व्यय पर नियंत्रण रखें।
उपाय -दुर्गाजी को घी का दीपक अर्पित करें।
कुंभ राशि-Kumbh Rashi
आपकी अष्टम चंद्र आय में रुकावट होने के योग हैं। कुंभ राशिके लिए अनावश्यक विवाद हो सकते हैं। इस सप्ताह आपका खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। मंगल एवं बुधवार को राहत भरा समय रहेगा। आपके कार्य समय पर होंगे। आय में वृद्धि होगी एवं शत्रु परास्त होंगे। गुरु एवं शुक्रवार को समय अनुकूल हो जाएगा। नए कार्य की योजनाएं बनेंगी एवं सफलता भी मिलेगी। अटके कार्यो में गति आएगी। शनिवार आपके लिए बहुत ही अच्छा समय रहेगा। इस सप्ताह धन की प्राप्ति का योग है।
उपाय -निर्धन व्यक्ति को पुराने वस्त्र दान करें।
मीन राशि-Meen Rashi
इस सप्ताह आपकी आय बेहतर रहेगी। सभी कार्य समय पर होंगे। मंगल एवं बुधवार समस्याओं से युक्त हो सकते हैं। आपका मन खिन्न रहेगा। विवादों से दूर रहे एवं कोई भी जोखिम लेने से बचें। गुरुवार से समय आपके अनुकूल हो जाएगा। कार्य में तेजी आएगी एवं योजनाएं सफल होंगी। आय में वृद्धि होगी एवं सहयोग की प्राप्ति भी होगी। शुक्रवार को भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए कार्यो में भी गति आएगी।
उपाय -शिवलिंग के सामने घी का दीपक लगाएं।
सभी राशियों के लिए इस हफ्ते उतार चढ़ाव संभव हैं। किसी भी समस्या से घबराने की बजाय मुसीबतों का सामना करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों