सभी 12 राशियां एक दूसरे से अलग स्वभाव की होती हैं और उनकी कुछ अलग विशेषताएं होती हैं। किसी राशि के लोग चंचल, तो किस राशि के लोग स्वभाव से बेहद भावुक होते हैं। सभी राशियों के स्वभाव के बारे में हमें ज्योतिष से जानकारी मिलती है। दरअसल ज्योतिष शास्त्र एक ऐसी कला है जिससे हमें भूत, वर्तमान और भविष्य की सटीक जानकारी मिल सकती है।
पिछले कुछ दिनों से हमने आपको 12 राशियों में से कुछ राशियों के स्वभाव और उनकी लव लाइफ से अवगत कराया है। उसी क्रम में ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया कुंभ राशि के लोगों के स्वभाव के बारे में जानकारी दे रही हैं।
कुशाग्र बुद्धि के होते हैं
कुंभ राशि के लोग बुद्धि से तेज, समझदार और आत्मविश्वासी स्वभाव के होते हैं। ये किसी भी काम को पूरी मेहनत और लगन से करने में विश्वास रखते हैं। ये लोग अपनी बुद्धिमत्ता की वजह से हर एक क्षेत्र में दूसरों से आगे होते हैं। ये लोग लीडर प्रवृत्ति के होते हैं और भीड़ में सबसे आगे रहते हैं। कई बार ये भीतर से कुछ अलग और बाहर से अलग नजर आते हैं। ये लोग भीतर से कई कष्ट भी सहते हैं लेकिन बाहर इनकी आह तक नहीं निकलती है। ये पूर्णतः रहस्यवादी होते हैं। जीवन में ये रिस्क लेने वाले होते हैं। ये संवेदनशील स्वभाव के होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:स्वभाव से कैसे होते हैं कुंभ राशि के जातक, टैरो कार्ड रीडर से जानें
खर्चीले स्वभाव के होते हैं
आमतौर पर इस राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। इनका अपने शौक पूरे करने में खर्च अधिक होता है। हालांकि इनकी उत्तम आमदनी होने से इनके जीवन में खर्चे का कभी दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। ये अपने मानसिक प्रेम को ज्यादा अहमियत देते हैं। धार्मिक कार्यों में भी रूचि लेते हैं और धर्म के क्षेत्र में या धार्मिक स्थलों की यात्रा करने के लिए पैसे खर्च करते हैं। ये लोग आधुनिकता से परिपूर्ण होते हैं और किसी भी मॉडर्न प्रवृति को ख़ुशी से अपनाते हैं। कुंभ राशि के जातकों में लिखने और बोलने की उत्तम क्षमता होती है।
विनम्र स्वभाव के होते हैं
कुंभ राशि के जातक स्वभाव से काफी सरल और विनम्र होते हैं। इन लोगों में दूसरों से कुछ अलग करने की चाह होती है। ये स्वतंत्र विचार वाले होते है। अपनी ज़िन्दगी अपने हिसाब से जीना इन्हे पसंद होता है। ये लोग किसी भी व्यक्ति से मानसिक स्तर पर प्रेम रखते हैं। ये घूमने फिरने के भी शौकीन होते हैं। ये अपने परिवार के साथ घूमना पसंद करते हैं। ये मिलनसार प्रवृत्ति के होते हैं। घूमने फिरने और जिंदगी को ख़ुशी से जीने के लिए अधिक धन खर्च करते हैं। ये लोग दूसरों की मदद करने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। ये स्वभाव से विनम्र और भावुक होने के बावजूद बाहर से कठोर नजर आते हैं। इन्हें ठीक से समझ पाना थोड़ा मुश्किल होता है।
कुंभ राशि की लव लाइफ
यदि कुंभ राशि की लव लाइफ की बात करें तो ये कई बार भावनाओं में पार्टनर का चुनाव करते हैं और उसके प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं। लेकिन इन्हें कई बार प्यार में धोखा भी मिल सकता है। एक बार प्यार में धोखा खाने के बाद ये लोग जल्दी प्यार में विश्वास नहीं कर पाते हैं और कई बार ये शादी के लिए भी भावनाओं में ही पार्टनर का चुनाव करते हैं। प्रेम में धोखा खाने के बाद भी ये जीवनसाथी के प्रति पूरा प्रेम भाव रखते हैं और इस रिश्ते में पूरी तरह से निष्ठावान होते हैं।
पार्टनर के प्रति समर्पित होते हैं
कुंभ राशि (कुंभ लव हॉरोस्कोप 2022) के जातक अपने साथी के साथ सब कुछ बहुत अच्छा करते हैं और पूरी तरह से समर्पित होते हैं। भले ही बदले में उन्हें उतना प्यार न मिले, लेकिन वे अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं और प्यार से उसके लिए सब कुछ करते हैं। ये अपने बच्चों को भी बहुत प्यार करते हैं। इनके हमेशा से कई दोस्त होते हैं। सहनशीलता, दूरदर्शन आदि अन्य गुणों के कारण इनके दोस्त कम नहीं होते हैं। कल्पनाशील, मिलनसार, दोस्ताना पूर्ण व्यवहार के कारण इनके साथी इनके प्रति आकर्षित होते हैं।
Recommended Video
प्रेम के मामले में उतावले
कुंभ राशि के जातक अत्यंत कामुक, प्रेम के मामले में उतावले तथा गहरे प्रेमी होते है। ये लोग प्रेम के संबंध में कल्पनाशील होते हैं। कुंभ राशि के जातक प्यार की गहराई को अच्छी तरह से परखते हैं। प्यार करते समय ये पूरी तरह से जांचते हैं कि इनका प्यार मजबूत रहेगा या नहीं। कुंभ राशि वाले प्रेम में वास्तविकता एवं वफ़ादारी को महत्व देते हैं। प्रेम में अविश्वास या झूठ इन्हें बिलकुल बर्दाश्त नहीं होता है। ये स्वतंत्र विचार के होते हैं। ये काफी आधुनिक होते हैं। जब ये प्यार में होते हैं तो काफी मजाकिया, मिलनसार होते हैं और अपने आकर्षक व्यक्तित्व के कारण दूसरों को प्रभावित करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:वर्ष 2022: प्रेम और वैवाहिक संबंधों के लिए कैसा रहेगा ये वर्ष, जानें राशिफल
पार्टनर को देते हैं स्पेस
अपने प्रेमी की स्वतंत्रता का पूरा ध्यान रखते हैं। कभी भी उसे दबाने की कोशिश नहीं करते हैं। अचानक से अपने प्रेमी के लिए बहुत कुछ करने लगते हैं फिर रुक जाते हैं। कई बार संदेह भी इनके प्रेम में खलल डालता है। कई बार इन्हें समझ नहीं आता है कि यह मेरा प्रेमी है या सिर्फ दोस्त है। मिथुन एवं तुला राशि वालों के साथ इनकी अच्छी जमती है। प्रेम के मामले में मकर राशि के जातक उन्हें ज्यादा आकर्षित करते हैं और विवाह के लिए भी मिथुन और मकर राशि इनके लिए सबसे अच्छा मिलान है।
अगर आपकी राशि भी कुंभ है तो हमें उम्मीद है कि ये ज्योतिष अनुमान आपके लिए काफी हद तक ठीक होगा। हालांकि ये समय और ग्रहों के परिवर्तन के अनुसार बदल भी सकता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik and pixabay
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।