Weekly Horoscope 16 -22 October: इस सप्ताह इन 5 राशियों को हो सकती है धन हानि, जानें अपनी राशि का हाल

ज्योतिष आपके वर्तमान और भविष्य की जानकारी देने के साथ आपको आने वाले समय के प्रति सचेत भी करता है। इससे आप अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए आगे की योजनाएं बना सकते हैं। 

weekly horoscope from  october to  october

इस सप्ताह शारदीय नवरात्र का आरंभ हो जाएगा और माता हाथी पर सवार होकर आएंगी। माता का आगमन सभी राशियों के लिए अलग प्रभाव लेकर आएगा । कुछ राशियों को धन की वृद्धि होगी और कुछ को मिलेगा नया रोजगार।

इस सप्ताह व्यापार में तेजी आएगी और वाहन, जमीन और विद्युत की खरीदारी में भी तेजी आएगी। राजनीतिक हालात सामान्य नहीं रहेंगे। देश की सीमाओं पर भी अशांति हो सकती है, समय मिले-जुले प्रभाव लेकर आने वाला है और माता का आगमन शुभ फलदायी होने वाला है।

प्रत्येक हफ्ते की तरह हम आपके लिए 16 से 22 अक्टूबर का राशिफल लेकर आए हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा से जानें साप्ताहिक राशिफल के बारे में विस्तार से।

मेष राशि

aries and taurus horoscope for  to  october

आपके बिगड़े कार्य बनेंगे एवं मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आय बढ़ेगी एवं मित्रों से मिलना होगा। कार्यक्षेत्र भी अच्छा रहेगा, लेकिन मंगल एवं बुधवार को समस्याएं आ सकती है। इस दौरान कार्यों में विलंब एवं असहयोग की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आय में गिरावट हो सकती है, एवं विवाद होने की संभावनाएं भी हैं। गुरु एवं शुक्रवार से पुन: स्थितियों में सुधार होगा। संतान से सुख मिलेगा। मेष राशि साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

वृषभ राशि

सप्ताह की शुरुआत किसी अज्ञात भय के साथ होगी और आपके विरोधी परेशान कर सकते हैं। आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं और मन उदास रहेगा। मंगल एवं बुधवार को आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी एवं आय अच्छी बनी रहेगी। क्रोध की अधिकता हो सकती है, लेकिन आपको संपर्क का लाभ मिलेगा। भाई से सहयोग मिलेगा। वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मिथुन राशि

gemini and cancer horoscope for  to  october

इस सप्ताह आपकी आय सामान्य रहेगी एवं पुश्तैनी संपत्ति संबंधी विवाद गहरा हो सकता है। कार्यस्थल पर अनावश्यक स्पर्धा हो सकती है। संतान से सहयोग मिलेगा। मंगल एवं बुधवार को अटके हुए कार्य में देरी की संभावना है। अधिकारी सहयोग प्रदान नही करेंगे। आय में कमी हो सकती है एवं निराशा का भाव रहेगा। मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कर्क राशि

चतुर्थ चंद्र मामूली परेशानियां दे सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी। परिवार के साथ घूमने का मौका एवं मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। नदी-नाले या गहरे पानी की तरफ ओर जाने से बचें। मंगल एवं बुधवार को कार्य बेहतर रहेंगे एवं भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। गुरु एवं शुक्रवार को कीमती सामान के खोने या चोरी होने का भय है। कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

सिंह राशि

leo and Virgo horoscope for  to  october

तृतीय चंद्रमा इस सप्ताह सुख प्रदान करेगा। परिवार में सुख बना रहेगा एवं पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाई-बंधुओं से सहयोग प्राप्त होगा। नए मित्र बनेंगे एवं आय की प्राप्ति होगी। मंगल एवं बुधवार को किसी जोखिमनभरे काम से बचें। आपकी आय में कमी भी हो सकती है। गुरु एवं शुक्रवार को संतान से खुशी प्राप्ति होगी एवं कार्य बेहतर ढंग से चलेंगे। सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कन्या राशि

चंद्र द्वितीय होने से धन की आवक अच्छी बनी रहेंगी। संतान से सुख मिलेगा एवं आय में तेजी रहेगी। कार्यस्थान पर वर्चस्व बनेगा एवं विरोधी पीछे हटेंगे। मंगल एवं बुधवार को समकक्षों से श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा एवं आपकी आय में सुधार होगा। गुरु एवं शुक्रवार मन उदास रहेगा एवं आय में कमी के आसार हैं। दूसरों का सहयोग भी नही मिल पाएगा। कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

तुला राशि

libra and Scorpio horoscope for  to  october

चंद्र का गोचर राशि में प्रबल है। इस सप्ताह आपका वर्चस्व बना रहेगा। आप्किन आय बेहतर रहेगी और कार्य की अधिकता बनी रहेगी। मंगल एवं बुधवार को अचानक धन प्राप्ति का योग बनेगा।

स्थाई संपत्ति से लाभ के आसार हैं। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं सफल होंगी। वाहन से परेशानी भी आ सकती है। नए कार्य के अवसर प्राप्त होंगे। तुला राशि साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह की शुरुआत परेशानियों भरी हो सकती है। आपकी आय में कमी आ सकती है एवं विरोधी परेशान कर सकते हैं। आपको कार्यो में विफलता मिल सकती है। मंगल एवं बुधवार को आनंद की प्राप्ति होगी।

धन लाभ होगा एवं दूसरों का सहयोग बना रहेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी एवं अटके कार्य पूरे होंगे। इस सप्ताह आपको संतान सुख प्रदान करेगी। आपका पराक्रम श्रेष्ठ बना रहेगा। वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

धनु राशि

saggitarius and capricorn horoscope for  to  october

सप्ताह की शुरुआत में आपकी आय में वृद्धि एवं कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं कार्य करेंगी एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। मंगल एवं बुधवार को चंद्र के द्वादश होने से धैर्य बनाकर रखना होगा। अनचाहे काम होंगे एवं खर्च भी अधिक रहेगा। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। सहयोग करने वाले पीछे हटेंगे। धनु राशि साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मकर राशि

सप्ताह की शुरुआत में कार्य अधिक रहेगा। आय भी अच्छी बनी रहेगी। भाग्य एवं भाइयों से सहयोग मिलेगा। मंगल एवं बुधवार को चंद्र आय को बेहतर बनाएगा। संतान से भी खुशी का समाचार मिलेगा। किसी विशेष कार्य के बन जाने से प्रसन्नता रहेगी।

गुरु एवं शुक्रवार को परेशानी ज्यादा रहने की संभावना है। यात्रा में कष्ट एवं अनावश्यक तनाव बना रहेगा। मकर राशि साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कुंभ राशि

aquarius and pisceas horoscope for  to  october

नवम चंद्रमा की वजह से सप्ताह का आंरभ जोरदार होगा। आपके कार्य समय पर होंगे एवं बड़े लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी आय अच्छी बनी रहेगी। काम की अधिकता रहेगी।

दूसरों का सहयोग मिलेगा एवं योजनाएं सफल होंगी। मंगल एवं बुधवार को भी व्यस्तता अधिक बनी रहेंगी। माता-पिता से सुख प्राप्त होंगा। आय भी अच्छी बनीं रहेगी। कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मीन राशि

सप्ताह की शुरुआत में ही आपको परेशानियां हो सकती हैं। अज्ञात भय और चिंता रहेंगी। परेशान करने वाले सक्रिय रहेंगे। धन की कमी एवं असहयोग मिलेगा। मंगल एवं बुधवार को आय में सुधार होगा एवं कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। नई मित्रता लाभदायक होगी। विशेष कार्य के बन जाने से खुशी की प्राप्ति होंगी। मीन राशि साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

सभी राशियों के लिए समय मिले-जुले प्रभाव लेकर आ रहा है। आप अपनी राशि के अनुसार आने वाले समय की योजनाएं बनाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik .com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP