15 Dec 2025 से 21 Dec 2025
यह सप्ताह आपके सामाजिक और निजी संबंधों में कुछ खिंचाव और गहनता ला सकता है। गोचरों के प्रभाव से जीवन के कई क्षेत्रों में हलचल और तेज निर्णय लेने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है।
प्रेम संबंध (Aries Love Horoscope)
- सोमवार से रिश्तों में अधिक अपेक्षाएं रहेंगी।
- विवाहित महिलाओं के लिए सूर्य और शुक्र के गोचर के कारण संवाद की कमी झगड़े का कारण बन सकती है।
- खुद को सही साबित करने की कोशिश से बचें, यह रिश्ते को उलझाएगी।
- अविवाहित महिलाओं के लिए सप्ताह के अंत में पुराने परिचित से भावनात्मक खिंचाव महसूस हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें।
- सप्ताह के आखिरी में किसी पुराने मुद्दे का समाधान संभव है।
करियर (Aries Career Horoscope)
- सप्ताह के बीच में ऑफिस की राजनीति या सहकर्मियों की टिप्पणी से विचलित हो सकती हैं।
- नई नौकरी के लिए आपको 18-19 दिसंबर के बीच ईमेल या कॉल आ सकता है।
- व्यापार में संचार संबंधी गड़बड़ी से नुकसान की संभावना है।
- नौकरीपेशा में बॉस से उम्मीद के विपरीत फीडबैक मिल सकता है।
- रविवार के आसपास स्थिति सुधरेगी।
- व्यक्तिगत रुख के बजाय सामूहिक परिणामों पर ध्यान दें।
आर्थिक स्थिति (Aries Money Horoscope)
- 17 और 20 दिसंबर के बीच वाहन, बच्चों या पारिवारिक आयोजन से जुड़े खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं।
- आपको किसी महिला मित्र से कर्ज लेने या देने से बचें।
- खरीदारी का लालच बाद में पछतावे का कारण बन सकता है।
- जरूरी चीजों को प्राथमिकता दें और विलासिता की चीजों से दूरी बनाएं।
सेहत (Aries Health Horoscope)
- इस सप्ताह नींद से जुड़ी समस्या उभर सकती है। जल्दी सोकर नींद का रूटीन सुधारें।
- लगातार स्क्रीन देखने या अत्यधिक सोचने से सिरदर्द या चिड़चिड़ापन रह सकता है। दोपहर में छोटा ब्रेक लें।
- बृहस्पति की स्थिति से जठराग्नि कमजोर हो सकती है, जिससे पाचन गड़बड़ाएगा। ऐसे में रात को रात को हल्का खाना खाएं।
उपाय (Aries Remedies)
- प्रेम के लिए शुक्रवार को चुपचाप एक मीठा फल मंदिर में रखें।
- करियर से जुड़ी समस्या के लिए बुधवार को किसी विद्यार्थी को काला पेन भेंट करें।
- आर्थिक समस्या से छुटकारा पाने के लिए रविवार को घर में सौंफ जला कर उसकी खुशबू फैलाएं।
- स्वास्थ्य सुधार के लिए रात में सोने से पहले पैरों में नारियल तेल लगाएं।