15 Dec 2025 से 21 Dec 2025
इस सप्ताह वृषभ राशि की महिलाओं के लिए घर, रिश्ते, काम और सेहत-चारों मोर्चों पर कुछ उतार-चढ़ाव रहने वाले हैं। ग्रहों की चाल कई फैसलों और सोचने के तरीके को प्रभावित करेगी, लेकिन सप्ताह के अंत तक स्थितियां आसान होने लगेंगी।
लव लाइफ (Taurus Love Horoscope)
- सप्ताह की शुरुआत में घर के किसी सदस्य की सेहत या नाराज़गी से मन भारी रह सकता है।
- 17 के बाद संवाद में गलतफहमी बन सकती है, खासकर शादीशुदा महिलाओं के लिए।
- रिश्तों में स्थिरता बनाए रखने के लिए भावनाओं पर संयम ज़रूरी है।
- अविवाहित महिलाएं किसी पुराने परिचय के बारे में दोबारा सोच सकती हैं, लेकिन जल्दबाज़ी से बचें।
- शुक्रवार के बाद बातों में स्पष्टता और माहौल में सहजता आएगी।
करियर (Taurus Career Horoscope)
- बुधवार तक कार्यस्थल की राजनीति, उलझे काम या समय पर पूरा न होने वाले कार्य तनाव दे सकते हैं।
- नई नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं को गुरुवार के बाद अच्छे संकेत मिल सकते हैं।
- बिज़नेस करने वालों को उधारी, पार्टनरशिप और कागज़ी काम में सावधानी रखनी होगी।
- शुक्र का राशि परिवर्तन नई साझेदारी के अवसर दिखा रहा है, लेकिन दस्तावेज़ जांचना न भूलें।
आर्थिक स्थिति (Taurus Money Horoscope)
- इस सप्ताह फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, इसलिए खर्च सोच–समझकर करें।
- मंगल और गुरु का प्रभाव पुराने उधार चुकाने में फायदा दिला सकता है।
- 20 तारीख के बाद घर और बच्चों से जुड़े अचानक खर्च सामने आ सकते हैं।
- नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सप्ताहांत तक रुकना बेहतर रहेगा।
सेहत (Taurus Health Horoscope)
- कमर, पीठ और लंबे समय तक बैठकर काम करने से जुड़ी समस्याएँ बढ़ सकती हैं।
- बुध और सूर्य की स्थिति के कारण पाचन कमजोर हो सकता है।
- देर से उठने की आदत थकान और कमजोरी बढ़ाएगी-सुबह 7 बजे से पहले उठने का प्रयास करें।
- शुक्रवार को छोटी वॉक या हल्की गतिविधि ज़रूर करें।
आज का उपाय (Taurus Remedies)
- शनिवार: नीले कपड़े में चावल बांधकर नदी में प्रवाहित करें।
- मंगलवार: किसी बुज़ुर्ग सफाईकर्मी को जूते या चप्पल दान करें।
- शुक्रवार: गुलाबी कपड़े में सिक्का बांधकर अलमारी में रखें।
- रोज़: सूर्योदय से पहले चेहरा ठंडे पानी से धोएं