15 Dec 2025 से 21 Dec 2025
यह सप्ताह आपके रिश्तों, करियर और खर्चों में बड़े बदलाव ला सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा और आर्थिक फैसलों में समझदारी दिखानी होगी।
लव लाइफ (Gemini Love Horoscope)
- रिश्तों में दो टूक जवाबों का सामना करना पड़ सकता है।
- महिलाओं को पति के व्यवहार में बदलाव महसूस हो सकता है।
- टकराव होने पर शब्दों का चयन ध्यान से करना होगा।
- अविवाहित महिलाओं के मन में किसी पुराने रिश्ते को लेकर संदेह रहेगा।
करियर (Gemini Career Horoscope)
- ऑफिस में रिपोर्टिंग स्ट्रक्चर में बदलाव का सामना करना पड़ेगा।
- नई नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।
- सूर्य का परिवर्तन पुराने संपर्क से नया काम दिलवा सकता है।
- सप्ताह के अंत तक निर्णय लेने में कुछ उलझन बनी रह सकती है।
आर्थिक स्थिति (Gemini Money Horoscope)
- खर्चों और उधारी से जुड़े फैसलों में सावधानी बरतना होगा।
- किसी को पैसा उधार दिया है, तो वापसी में देरी हो सकती है।
- खरीदारी करते समय झांसे में आने से बचें।
- आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है।
सेहत (Gemini Health Horoscope)
- सिरदर्द, गर्दन में अकड़न और नींद से जुड़ी शिकायतें हो सकती हैं।
- विचारों की भीड़ सोने से पहले बेचैनी बढ़ा सकती है।
- अनिद्रा से बचने के लिए सोने से पहले कोई किताब पढ़ें या शांत संगीत सुनें।
- सप्ताह के मध्य से रात की नींद सुधारने पर ध्यान दें।
करें ये उपाय
- रविवार को किसी वृद्ध महिला को सफेद मिठाई का दान करें।
- बुधवार को काले रंग का कोई वस्त्र गरीब महिला को दान करें।
- शुक्रवार को पांच तुलसी के पत्ते सफेद कपड़े में बांधकर पर्स में रखें।
- हर रात सोने से पहले पैरों को गुनगुने पानी से धोएं।