जानिए पिता बनने से पहले किस चीज को घर से हटा देंगे विराट कोहली

विराट कोहली ने हाल ही अपने पापा बनने को लेकर एक ऐसी बात कही है जिसे जानकर अनुष्का शर्मा गुस्सा भी हो सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने अनुष्का शर्मा को ऑफ फील्ड कैप्टन भी बताया। 
Updated:- 2018-05-23, 13:55 IST
image

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। ऐसे में उनके द्वारा कही जाने वाली बातों को हर कोई रुची लेकर सुनता है। हाल ही में विराट कोहली ने शादी के बाद खुद में आए बदलाव को मीडिया के सामने कबूल किया है और कुछ ऐसी बातें कही हैं जिन्हें जानकर शायद अनुष्का शर्मा नाराज भी हो सकती हैं या खुश भी हो सकती हैं। आईपीएल के दौरान ईएसपीएन को दिए एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने अनुष्का के बारे में कई बातें कहीं जो अब तक लोगों ने नहीं सुनी होगी।

virat kohli reveals family plan once he and anushka sharma become parents inside

पिता बनने का डर

उन्होंने इस इंटरव्यू में पहली बार अपनी भविष्य की प्लानिंग को लेकर कई सारी बातें कही हैं जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर विराट के मन में एक डर है और वे चाहते हैं कि जब कभी वो पिता बनेंगे तो घर से कुछ चीजों को हटा देंगे।

अपने करियर के बारे में बात करते हुए विराट ने कहा, 'मुझे पता है ये हमेशा ऐसा नहीं रहेगा। एक दिन ये भी खत्म होगा। मेरी भी अपनी जिंदगी है। अपना परिवार है। मेरे अपने बच्चे होंगे। उन्हें मेरे साथ समय बिताने का हक होगा। एक बात जो मेरे दिमाग में बहुत साफ है, मैं चाहता हूं कि अपने करियर से जुड़ी बातें घर पर ना हों। मैं चाहता हूं कि मेरी ट्रॉफियां, मेरे अचीवमेंट्स कुछ भी मेरे घर पर ना रहें। मैं चाहता हूं कि जब मेरे बच्चे बड़े हो रहे हों तो उन्हें सेलिब्रिटी के घर का एहसास ना हो।'

virat kohli reveals family plan once he and anushka sharma become parents inside

जिंदगी में आए सकरात्मक बदलाव 

हर कोई जानता है कि विराट कोहली करियर के शुरू में काफी एग्रेसिव हुआ करते थे। यह बात उन्होंने इस इंटरव्यू में खुद भी मानी है। उन्होंने कहा कि 'पिछले कुछ सालों में मैंने अनुष्का के साथ बहुत सारी चीजों को महसूस किया। जो मैंने पहले कभी नहीं किया था। वो बहुत ही धार्मिक हैं और इसका असर मुझ पर भी पड़ा है और मुझमें कई सकरात्मक बदलाव आए हैं।' 

अनुष्का को बताया ऑफ फील्ड कैप्टनइंटरव्यू में विराट से जब पूछा गया कि ऑफ फील्ड कैप्टन कौन है तो थोड़ी देर चुप रहने के बाद विराट ने कहा था - अनुष्का. वो हमेशा सकारात्मक सोचती हैं। उनके लिए फैसले बहुत सही होते हैं। इसलिए ऑफ फील्ड वही मेरी कैप्टन हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।