विराट ने ऐसे मनाया शादी के बाद अनुष्का के पहले बर्थडे को स्पेशल

अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर उनके हसबैंड विराट कोहली ने उन्हें ऐसा सरप्राइज दिया जिसे देखकर अनुष्का काफी इमोशनल हो गईं।
Updated:- 2018-05-02, 13:04 IST
anushka birthday virat  surprise

अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर उनके हसबैंड विराट कोहली ने उन्हें ऐसा सरप्राइज दिया जिसे देखकर अनुष्का काफी इमोशनल हो गईं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। क्रिकेटर विराट कोहली से शादी के बाद यह उनका पहला बर्थडे था और इस वजह से विराट ने भी उनके लिए स्पेशल प्लानिंग की थी। 

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें अनुष्का विराट के साथ नजर आ रही हैं और उनके पीछे फूलों से सजा हुआ रूम नजर आ रहा है। साथ ही केक भी रखा हुआ है। अनुष्का ने इस सरप्राइज के लिए विराट कोहली को थैंक्स बोला है। 

anushka birthday virat  surprise inside

Image Courtesy: Instagram/@anushkasharma

Read more: वो fitness ही है जो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को बनाती है Virushka

विराट और अनुष्का गए एक साथ फिल्म देखने  

कुछ दिन पहले ही हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' रिलीज हुई है और इस फिल्म के इंडिया में भी कई फैन्स हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी इस फिल्म के फैन हैं और अनुष्का के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए वह उनके साथ 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' देखने गए। विराट और अनुष्का इस फिल्म को देखने के लिए बेंगलुरु के एक मॉल में पहुंचे। जब दोनों के फैन्स को यह पता चला कि वो इस मॉल में हैं तो उनके सभी फैन्स उन्हें देखने के लिए खड़े हो गए और उनकी वीडियो बनाने लगे। इस दौरान अनुष्का बेहद ही सिम्पल नजर आईं और विराट ब्लेक पैंट और सिंपल टी शर्ट में नजर आएं। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

 

 

New video of @virat.kohli & @anushkasharma at Orion Mall with the whole team to watch #AvengersInfinityWar 😍❤ #virat #kohli #viratkohli #sports #cricket #cricketer #captainviratkohli #captainkohli #captainvk #captainfearless #runmachine #runmachinekohli #viratians #anushka #sharma #anushkasharma #bollywood #actress #anushkaholics #virushka #virushkareception #virushkawedding #Virushka #kingkohli #rcb #royalchallengersbangalore

A post shared by VirushkaUpdates (@virushkaupdates) onMay 1, 2018 at 12:02am PDT

आपको बता दें कि अनुष्का ने अपने बर्थडे पर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट की भी घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि वह मुंबई की बाहरी तरफ पशुओं के लिए एक घर बना रही हैं। इसके अलावा अनुष्का के बॉलीवुड में करियर की बात करें तो अनुष्का जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म 'सुई धागा' में नजर आएंगी। इसके अलावा अनुष्का संजय दत्त की बायोपिक में भी गेस्ट अपीयरेंस में दिखाई देंगी। अनुष्का और विराट के इंस्टा की तस्वीरें यही बताती हैं कि उनकी जोड़ी किसी से कम नहीं है और जिस तरीके से विराट ने शादी के बाद अनुष्का का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया है वो उनके फैंस तक दोनों के एक साथ बेहद खुश होने के मैसेज को पहुंचाता है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।