herzindagi
viru anu MAIN

अपनी जान का बर्थडे खास अंदाज में मनाएंगे विराट कोहली

विराट के लिए वह मौका होगा बहुत खास जब वह बैंगलुरु में अनुष्का का बर्थडे मनाएंगे। बर्थडे में परिवार और करीबी दोस्त होंगे शामिल।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-04-20, 15:14 IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी ड्रीम कपल जैसी लगती है। जब से अनुष्का और विराट साथ हैं, दोनों एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहे हैं। चाहें स्टेंड्स से विराट के अच्छे प्रदर्शन के लिए ताली बजाने की बात हो या फिर उनका हौसला बढ़ाने की, अनुष्का हमेशा से ही अपने हमसफर के साथ खड़ी दिखाई दी हैं। उधर विराट कोहली भी अपनी प्यारी नुश्की के लिए अपने प्यार का इजहार करने में हमेशा आगे रहते हैं और बात अगर उनके बर्थडे की हो तो कहने ही क्या। खबरें आ रही हैं कि हर बार की तरह इस बार विराट अनुष्का का बर्थडे बैंगलुरु में धूमधाम से मनाएंगे। 

स्पेशल तरीके से मनाया जाएगा बर्थडे

पिछले साल इटली में भव्य तरीके से शादी होने के बाद विराट कोहली और अनुष्का दोनों अपने-अपने कामों में उलझे रहे हैं। अनुष्का फिलहाल 'जीरो' और 'सुई धागा' की शूटिंग में व्यस्त हैं तो विराट आईपीएल 2018 में पसीना बहा रहे हैं। लेकिन इतने बिजी शिड्यूल्स के बावजूद अनुष्का ने विराट के साथ अपना बर्थडे मनाने के लिए वक्त निकाल ही लिया।

viru anu INSIDE

हालांकि बर्थडे पार्टी बहुत ग्रेंड नहीं होगी, लेकिन दोनों इस खास मौके पर फैमिली और स्पेशल फ्रेंड्स के साथ डिनर करेंगे। यह भी सुनने में आ रहा है कि विराट की फैमिली अनुष्का का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए बैंगलुरु पहुंचेगी।

viru anu INSIDE

अनुष्का और विराट को एक दूसरे के लिए बहुत कम वक्त मिल पाता है,  ऐसे में दोनों इस बर्थडे को स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। अब जबकि यह जोड़ा शादी के बंधन में बंध चुका है और जीवनभर के लिए एक दूसरे का साथ देने का वादा कर चुकी है, ऐसे में अनुष्का का यह 30वां बर्थडे वाकई स्पेशल हो जाता है।   

Read more : शाहरुख ऐसे घूमते हैं अनुष्का और कैट के साथ मुंबई

वैसे अनुष्का आनंद राय की फिल्म 'जीरो' में एक वैज्ञानिक का किरदार निभा रही हैं, जिसमें कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अनुष्का ने हाल ही में अपने को-स्टार शाहरुख खान के साथ मुंबई में अमेरिकी कॉन्सुलेट का रुख किया था। माना जा रहा है कि 'जीरो' के आखिरी हिस्से की शूटिंग यूएस स्पेस और रॉकेट सेंटर हंट्सविल में होगी। यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होनी है। 

viru anu INSIDE

अनुष्का के लिए धड़कता है विराट का दिल

'अनुष्का की शख्सीयत बेहद करिश्माई है। वह बहुत ईमानदार और सीधे-सपाट तरीके से अपनी बात कहने वालों में से हैं। वह जो दिल से महसूस करती हैं, वही कहती हैं और उनकी यही बात मुझे सबसे ज्यादा अच्छी लगती है। यह बात बहुत साल पहले विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए कही थी।' जाहिर है विराट अनुष्का से बेपनाह मुहब्बत करते हैं और उसका इजहार करने में कभी भी पीछे नहीं रहते।

INSIDE viru anu

आपको याद होगा नवंबर 2014 में खेले एक मैच के दौरान उन्होंने हाफ सेंचुरी पूरी होने पर अनुष्का को बल्ले से फ्लाइंग किस दिया था। आपको वो वक्त भी याद होगा जब अनुष्का का 26वां बर्थडे मनाने के लिए वह यूएई से सीधे जोधपुर पहुंचे थे, जहां अनुष्का की फिल्म एनएच-10 की शूटिंग चल रही थी। हालांकि आईपील में उस समय उनकी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। 

अपनी प्यारी नुश्की के लिए उनका दिल पहली बार धड़का था एक शैंपू के एड के दौरान और तब से जो प्रेम कहानी शुरू हुई, उसका आगे बढ़ने का सिलसिला अब भी जारी है। हम तो यही उम्मीद करेंगे कि अनुष्का और विराट के प्यार का ये रिश्ता यूं ही कायम रहे।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।