Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:38 AM IST

Viral Video: पहाड़ों के बीच फटा बादल, आप भी देखिए कुदरत का अद्भुत नजारा

<span style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif; font-size: small;">इन दिनों सोशल मीडिया पर बादल फटने का एक वीडियो छाया हुआ है। आप भी जानिए कुदरत के अद्भुत नजारे के बारे में।</span>
Updated:- 2022-07-23, 11:02 IST
cloudburst video

मानसून के मौसम में प्रकृति से जुड़ी कई घटना घटती हैं। इन दिनों इंटरनेट पर बादल फटने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पहाड़ों के बीच और झील के ऊपर बादल फटने का सारा नजारा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब पूरी दुनिया इस वीडियो को देख रही है। कुछ दिनों पहले हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बादल फटने की घटना घटी थी पर वायरल वीडियो भारत के बाहर का है। वीडियो में दिख रहे नजारे को देख बहुत से लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो पा रहा है। यही कारण है लोग लगातार कमेंट सेक्शन में पूछ रहे हैं कि क्या यह वीडियो असली है? आप भी देखिए कुदरत का अद्भुत नजारा।

देखिए बादल फटने का वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Awesome Photographers📷 (@awesome.photographers)

वायरल वीडियो को ओसम फोटोग्राफर्स नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह नजारा ऑस्ट्रेलिया की एक झील का है। वीडियो में पहाड़ों के बीच और झील के ऊपर बादल में से किसी झरने की तरह पानी गिरता नजर आ रहा है। यूजर्स इस वीडियो को देखकर हैरान हो रहे हैं। वायरल वीडियो पर अभी तक 74 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं ज्यादातर लोग इस नजारे को हैरान करने वाला बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंः20 साल पहले तक ये चीज़ें जिंदगी में थीं खास, अब हो गई हैं गायब

जानिए कैसे फटता है बादल

वीडियो देखने के बाद आपके मन में सवाल आ सकता है कि बादल फटता कैसे है? बता दें कि जब किसी एक जगह पर ज्यादा नमी वाले बादल रुक जाते हैं और वहां मौजूद पानी की बूंदे आपस में मिल जाती हैं। इस वजह से बादल का घनत्व बढ़ जाता है और जोरदार बारिश शुरू हो जाती है। बादल फटने की वजह से बाढ़ जैसे हालातों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा पहाड़ में बादल फटने की वजह से पानी एक जगह ठहरने के बजाए तेजी ने बहने लग जाता है। पानी के साथ मिट्टी और कीचड़ जैसी चीजें बहने लग जाती है। इस बहते हुए पानी का सैलाब काफी खतरनाक होता है। वायरल वीडियो में बादल फटने के बाद सारा पानी नीचे बहती झील में गिरता नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ेंःViral Video: अगर आपको भी लगती है खाना बनाते वक्त रसोई में गर्मी तो यह वीडियो जरूर देखें

लोग इस वीडियो पर अलग-अलग तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको यह वीडियो कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।


अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit:jrboxer/Instagram


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।