बिग बॉस से बाहर होने के बाद अशनूर कौर के बचपन का Video Viral, फैंस ने अभिषेक बजाज से पूछा यह सवाल

अशनूर कौर टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने लगभग 5 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और अब तक कई सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। अशनूर कौर, बिग बॉस 19 में भी नजर आईं और पिछले हफ्ते वह घर से बेघर हो गई हैं। तान्या के साथ फिजिकल वॉयलेंस के चलते उन्हें एविक्ट कर दिया गया। एक्ट्रेस ने बाहर आकर दिए इंटरव्यूज में बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को लेकर कई खुलासे भी किए हैं। इसी बीच एक्ट्रेस के बचपन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस क्यूट वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और इसके कमेंट सेक्शन में अभिषेक बजाज को टैग करके उनसे कुछ खास सवाल भी पूछ रहे हैं। चलिए आपको भी ये वीडियो दिखाते हैं।
अशनूर कौर के बचपन का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
View this post on Instagram
बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट अशनूर कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अशनूर के बचपन के इस वीडियो में वो एक्सरसाइज करती दिख रही हैं और काफी क्यूट लग रही हैं। उनकी क्यूटनेस पर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं। इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग इसके कमेंट सेक्शन में अभिषेक बजाज को टैग करके पूछ रहे हैं कि उन्होंने अभी तक इस वीडियो को लाइक क्यों नहीं किया है और वो इसे लेकर क्या कहना चाहेंगे?
अशनूर कौर का एक और वीडियो फैंस को आया था बहुत पसंद
View this post on Instagram
अशनूर कौर लगभग 5 साल की उम्र से एक्टिंग कर रही हैं और ऐसे में वो बचपन से कैमरे के सामने रही हैं। उनके बचपन का एक और वीडियो कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसमें वह अपने गिफ्ट और पेंटिंग के बारे में किसी को बताती हुई नजर आ रही हैं और कम उम्र में फर्राटेदार इंग्लिश बोलती दिख रही हैं। इस वीडियो में उनके कॉन्फिडेंस की फैंस ने खूब तारीफ थी।
यह भी पढ़ें- बिग बॉस 19 से खत्म हुआ अशनूर कौर का सफर! कम वोट, मेकर्स की प्लानिंग या तान्या को मारना; क्या बना एविक्शन की वजह?
बिग बॉस 19 में चर्चा में रहा अशनूर कौर और अभिषेक बजाज का रिश्ता
View this post on Instagram
बिग बॉस 19 में अभिषेक बजाज और अशनूर कौर का रिश्ता काफी चर्चा में रहा था। अशनूर घर से बेघर होने के बाद सबसे पहले अभिषेक से ही मिली थीं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती नजर आई थी हालांकि, फैंस को इनका रिश्ता दोस्ती से कुछ ज्यादा लगा था। सोशल मीडिया पर इनका हैशटैग अभिनूर भी काफी वायरल हुआ था।
बात अगर बिग बॉस 19 की करें तो इस वीकेंड पर सीजन का विनर अनाउंस हो जाएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Ashnoor Kaur
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।