Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:48 PM IST

Viral Video: अगर आपको भी लगती है खाना बनाते वक्त रसोई में गर्मी तो यह वीडियो जरूर देखें

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में आपको गर्मी से बचने का शानदार उपाय नजर आएगा।
Updated:- 2022-07-22, 17:29 IST
image

इन दिनों मौसम का कुछ अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। कभी बारिश हो जाती है तो कभी बहुत ज्यादा गर्मी पड़ जाती है। गर्मी का तो इन दिनों कोई रिकॉर्ड ही नहीं है। चाहे घर हो या बाहर गर्मी ने सबकी कमर तोड़ रखी है। वहीं गर्मी के मौसम में रसोई नें खाना पकाते वक्त भी बहुत परेशानी होती है लेकिन अब आपको गर्मी में खाना पकाने की जरूरत नहीं होगी। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ने गर्मी से बचने का बढ़िया जुगाड़ खोजा है। लोग इस जुगाड़ को बहुत पसंद कर रहे हैं। आइए आप भी देखिए गर्मी से बचने के लिए इस महिला ने कौन सा जुगाड़ खोजा है। 

गर्मी लगने पर महिला ने खोजा जुगाड़

गर्मियों में गर्मी तब और ज्यादा लगती है जब रसोई में जाकर खाना पकाना पड़े। ऐसा ही कुछ वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला के साथ भी हुआ होगा। यही कारण है कि उसने अपने दिमाग लगाया और शानदार जुगाड़ लगा लिया। वीडियो में नजर आ रही महिला किचन में काम कर रही है और उसने अपनी कमर पर कुर्सी बांध रखी है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों किया है? तो आगे जानिए, उन्होंने कमर पर कुर्सी और कुर्सी के ऊपर बल फैन लगाया हुआ है। वह रसोई में काम कर रही हैं और टेबल फैन अपना काम करते हुए उन्हें हवा दे रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर अलग-अलग तरीकों से रिएक्ट कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ेंः इस ट्रिक की मदद से आप 10 सेकंड में बांध लेंगे टाई

लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट 

11 सेकंड का वायरल वीडियो रुपिन शर्मा नाम के यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, गर्मियों में। वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जब में लॉकडाउन में बर्तन धोता था तब मैंने भी रसोई में लगे पंखे को बहुत मिस किया था। वहीं ज्यादातर यूजर्स वीडियो के कमेंट सेक्शन में फनी इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। इस वीडियो पर 2 हजार से ज्यादा व्यू आ चुके हैं। 

इसे भी पढ़ेंः ट्रक चलाती इस महिला को लोगों ने बताया इंस्पिरेशन, प्यारी सी मुस्कुराहट ने जीता सबका दिल

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। आपको यह वीडियो देखकर हंसी आई या नहीं? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।