Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:31 PM IST

कहीं वास्तुदोष के कारण तो नहीं बढ़ रहा आपका कर्ज, अपनाएं ये वास्तु टिप्स

आपके सिर पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है तो घर के वास्तु पर ध्यान दें। वास्तुदोष दूर करने से आपकी कर्ज की समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी।
Updated:- 2019-06-24, 13:10 IST
image

आजकल के महंगे लाइफस्टाइल में घर-परिवार की छोटी बड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन लेना बहुत आम हो गया है। बात चाहे अपने मकान की हो, नई गाड़ी की, बच्चों के लिए अच्छी एजुकेशन की या फिर अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की, लोन का सहारा लेना अनिवार्य हो जाता है। लोन लेना बुरी बात नहीं है, बशर्ते उसे समय पर चुकता कर दिया जाए। लेकिन कई बार देखने में आता है कि महिलाएं लोन लेने के बाद उसे वापस दे पाने में असमर्थ हो जाती हैं।

vastu tips for debt inside

देखने में आता है कि कर्ज सिर से उतरने का नाम नहीं लेता और महिलाओं पर कर्ज का बोझ इस कदर बढ़ता जाता है कि जिंदगी बोझिल लगने लगती है। अगर आप अपने ऊपर बढ़ते कर्ज की वजह से परेशान हो गई हैं तो घर के वास्तु पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। घर में वास्तुदोष होने की स्थिति में भी आप पर कर्ज बढ़ सकता है। अपने घर और कार्यस्थल का वास्तु निरीक्षण कराएं, इससे आपको उन वास्तुदोष का पता चल जाएगा,  जो आपके बढ़ते कर्ज की वजह हैं। आइए वास्तु एक्सपर्ट नरेश सिंगल से जानें ऐसे ही कुछ वास्तुदोषों और उनके निवारण के बारे में-

इन वजहों पर दें ध्यान

उत्तर दिशा में अगर कोई रुकावट है या उत्तर कोण कटा हुआ है अथवा इस दिशा में व्यर्थ का सामान स्टोर किया हुआ है तो यह परिवार पर कर्ज बढ़ता है। दक्षिण की तुलना में अगर उत्त‍र में निर्माण अधिक किया गया है यानी उत्तर दिशा दक्षिण की तुलना में भारी है तो भी परिवार कर्ज के बोझ तले दबा रहता है। दक्षिण-पश्चिम में अंटरवाटर टैंक का होना भी लोन न उतरने का कारण बनता है। 

 


vastu tips for debt inside

कुछ लोग भवन निर्माण के समय भी गलती भी कर बैठते हैं। वे भवन निर्माण से संबंधित सामग्री जैसे कंक्रीट, सीमेंट आदि उत्तर कोण में संग्रह कर देते हैं। यह स्थिति न सिर्फ परिवार की आर्थिक दशा बिगाड़ देती है, बल्कि कई मामलों में निर्माण कार्य पूरा होने में भी अड़चन डाल देती है। आइए जानते हैं कि इन स्थितियों से कैसे बचा जा सकता है- 

  • धन से संबंधित दिशा में अगर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कम है तो उसे वास्तु एवं फेंग्शुई के गैजेट्स के माध्यम से संतुलित किया जा सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें:  घर में खुशियां और सुख-समृद्धि पाने के लिए इस तरह घर में ना रखें लाफिंग बुद्धा

  • दीवारों, पर्दों एवं फर्नीचर आदि के रंगों का चयन करने में सावधानी बरतें। उत्तर में नीला, काला या इनके मिलते हुए शेड ही करवाएं। भूलकर भी इस दिशा में लाल रंग नहीं करवाना चाहिए। यहां लाल रंग का उपयोग धन की आवक पर विराम लगा सकता है। 

 

  • उत्तर दिशा में व्यर्थ का सामान संग्रह न करें। 
  • उत्तर दिशा को प्रकाशवान एवं खुला रखना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें:  शादी में आ रही है अड़चन तो इन वास्तु टिप्स को अपनाने से हो जाएंगी सारी मुश्किलें दूर

  • कर्ज से मुक्ति पाने के लिए फेंग्शुई लकी कैट को अपने घर या ऑफिस में स्थापित करना चाहिए। लकी कैट बाजार में अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होता है, जिसमें से आप अपनी इच्छानुसार रंग का चयन कर सकते हैं। इन्हें स्थापित करने की दिशा का निर्धारण भी इनके रंग व घर के मुखिया की निजी जानकारी के आधार पर किया जाता है। 
  • कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मिरर यानी शीशों का सही उपयोग भी लाभदायक हो सकता है। लेकिन इसके लिए घर के मुखिया की जन्मतिथि के आधार पर वास्तु एवं फेंग्शुई विशेषज्ञ का उचित परामर्श ले लें। सही दिशा और सही आकार में लगाए गए मिरर जहां मददगार साबित होते हैं, वहीं गलत तरीके से लगाने जाने पर उनसे समस्या बढ़ भी सकती है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।