Vastu Shastra Upay 1 October: दशहरे के दिन किसी से भी न लें इन चीजों का उधार, लग सकता है वास्तु दोष

दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध कर धर्म की स्थापना की थी। यही कारण है कि दशहरा बेहद शुभ और पावन दिन माना जाता है। इस दिन जहां एक ओर नए कार्यों की शुरुआत करना, वाहन खरीदना, जमीन-जायदाद लेना या शिक्षा से जुड़े कार्य करना बेहद शुभ होता है, वहीं कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनका उधार इस दिन लेने से बचना चाहिए। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल के अनुसार, अगर दशहरे के दिन उधार लिया जाए, तो यह जीवन में नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक संकट ला सकता है।आइए जानते हैं दशहरे के दिन किन चीजों का उधार लेने से बचना चाहिए।
दशहरे पर न लें पैसे का उधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दशहरे के दिन किसी से धन उधार लेना बेहद अशुभ माना जाता है। इस दिन लिया गया कर्ज लंबे समय तक चुकता नहीं हो पाता और जीवन में कर्ज बढ़ने की संभावना रहती है। साथ ही, यह आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का कारण भी बन सकता है। इससे आपके जीवन में अन्य परेशानियां आ सकती है। साथ ही आपके कार्यों में भी रुकावटे भी आ सकती हैं।
दशहरे के दिन अनाज उधार न लें
कई सारे लोग होते हैं, तो दुकान या किसी से उधार में सामान ले आते हैं, लेकिन दशहरे के दिन ऐसी गलती न करें। कोशिश करें कि जो भी चीज को आप खरीदें, वो पैसे लेकर लें। इससे आपके घर में देवी अन्नपूर्णा का आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही आपके घर में कभी भी अनाज की कमी नहीं होती है। इस दिन उधार लेने से बचने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा कम होती है। साथ ही हर कार्य आसानी से पूरे हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: Evil Eye: घर को बार-बार लग रही है बुरी नजर, तो वास्तु के ये 3 उपाय आज ही आजमाएं
दशहरे के दिन कपड़े न लें उधार
दशहरे के दिन नए कपड़े पहनने और खरीदी करने की परंपरा है। लेकिन इस दिन दूसरों से कपड़े उधार लेना अशुभ माना जाता है। यह आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास पर बुरा असर डाल सकता है और आपके जीवन से शुभता कम हो सकती है। साथ ही आपके कॉन्फिडेंस को भी कम कर सकता है। इसलिए आपको इन चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: पेड़-पौधों को रात में पानी क्यों नहीं देना चाहिए? जानें क्या कहता है शास्त्र
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।