Vastu Tips: घर में रखती हैं आर्टिफिशियल प्लांट्स, तो ध्यान में रखें ये वास्तु टिप्स

घर में रखी प्रत्येक वस्तु के लिए कोई न कोई वास्तु के नियम बनाये गए हैं। कुछ लोग घर में वास्तु के नियमों को इतना ज्यादा मानते हैं कि उनके घर का हर एक कोना वास्तु के अनुसार ही सजाया जाता है। घर में चीज़ें रखने से लेकर चीज़ों को व्यवस्थित करने तक वास्तु के नियमों का पालन करना लोगों के लिए लाभदायक साबित होता है। यही नहीं यदि इन नियमों का पालन न किया जाए तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास भी हो सकता है।
वास्तु के ऐसे ही कुछ नियमों के अनुसार घर में पौधे लगाने का भी एक ख़ास नियम है। लेकिन आजकल हरियाली कायम करने में पूरी तरह से सफल न हो पाने की वजह से लोग घरों में अर्टिफिशियल प्लांट्स लगाते हैं। ये प्लांट्स घर के कोने -कोने को खूबसूरती तो प्रदान करते ही हैं और इनसे घर को एक नई चमक भी मिलती है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि इस तरह के आर्टिफिशियल प्लांट्स के लिए भी एक अलग वास्तु होता है और इन्हें घर में रखने के कुछ नियम भी होते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य और वास्तु स्पेशलिस्ट डॉ आरती दहिया जी से जानें कि वास्तु के किन नियमों को फॉलो करते हुए आर्टिफिशियल प्लांट्स रखने चाहिए।
आर्टिफिशियल प्लांट्स को रखें साफ़
अक्सर लोग घरों में सजावटी पौधे और फूल रखते हैं लेकिन उनकी सफाई को ओर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता आती है और अनायास ही घर में अशांति फैलती है। अगर आप घर को सजाने के लिए रंग बिरंगे पौधे घर में लगाती हैं तो ध्यान में रखें कि इनकी समय -समय पर सफाई जरूर करें जिससे इसमें धूल न जम सके।
इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips : घर की सुख समृद्धि के लिए वास्तु के हिसाब से घर की किस दिशा में रखें ये 5 पौधे
सीढ़ियों में न लगाएं आर्टिफिशियल प्लांट्स
घर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली जगहों में से एक हैं घर की सीढ़ियां। लोग अक्सर इन्हें सजाने के लिए सजावटी पौधे और फूल इसके कुँए-कोने में लगा देते हैं। घर की सीढ़ियों को सजाने के लिए अगर आप अर्टिफिशियल प्लांट्स का इस्तेमाल करती हैं तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। वास्तु के हिसाब से सीढ़ियों में ऐसे पेड़ पौधे नकारात्मक ऊर्जा (नकारात्मक ऊर्जा हटाने के उपाय)का कारण तो बनाते ही हैं और घर की उन्नति में भी बाधा उत्पन्न करते हैं।
किस दिशा में रखें आर्टिफिशियल प्लांट्स
जब भी इस तरह के प्लांट रखने की बात आती है तब दिशा बहुत ज्यादा मायने रखती है। यदि आप इन पौधों को सही दिशा में लगाती हैं तो ये घर में आने वाली खुशियों का कारण बनते हैं, वहीं इन प्लांट्स की गलत दिशा घर में वास्तु दोष का कारण बनते हैं। आप जब भी घर में आर्टिफिशियल प्लांट्स रखें तो घर के पश्चिम से लेकर पूर्व तक सजावट के तौर पर आप पौधे लगा सकते है। इस तरह के प्लांट्स को घर की दक्षिण दिशा में न रखें। वैसे तो घर में कम से कम आर्टिफिशियल पेड़-पौधे रखें लेकिन इन्हें दिशा के अनुसार ही रखें।
इसे जरूर पढ़ें:इन 10 वास्तु टिप्स के अनुसार घर में लगाएंगी पौधे तो बढ़ जाएगी सुख-शांति और समृद्धि
माहौल खुशनुमा बनाते हैं आर्टिफिशियल प्लांट्स
घर में यदि रंग-बिरंगे फूलों का गुलदस्ता हो तो परिवार का माहौल खुशनुमा रहता है। इस तरह के प्लांट्स को आप घर के लिविंग रूम में रख सकती हैं जिससे ये देखने में खूबसूरत लगें और वातावरण को भी खुशनुमा बनाए रखें। इस तरह के प्लांट्स हमेशा सूदिंग कलर्स के होने चाहिए जिससे ये वातावरण को खुशनुमा बनाने में मदद करें।
कटीले आर्टिफिशियल प्लांट्स से बचें
घर में पौधे चाहे प्राकृतिक हों या आर्टिफिशियल इन्हें कटीला नहीं होना चाहिए। जब भी आप घर की सजावट के लिए पौधे लगाएं ध्यान रखें कि किसी तरह के कटीले पौधे लगाने से बचें। इस तरह के पौधे घर में नकारात्मकता लाते हैं। (इन इंडोर प्लांट्स से लाएं पॉजिटिव एनर्जी)
वास्तु के इन नियमों को फॉलो करते हुए जब आप घर में आर्टिफिशियल प्लांट्स लगाती हैं तो ये घर में खुशहाली लाते हैं। वैसे वास्तु के नियमों के अनुसार घर में आर्टिफिशियल प्लांट्स की तुलना में लाइव प्लांट्स लगाना ज्यादा सकारात्मकता को लाता है। इसलिए आप घर में ज्यादा से ज्यादा लाइव प्लांट्स रखें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik, pixabay and unsplash
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।