
वास्तु शास्त्र में कछुआ सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इसे सौभाग्य, स्थिरता और दीर्घायु का प्रतीक कहते हैं। घर में मेटल या क्रिस्टल का कछुआ रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन-संपत्ति में वृद्धि मानी जाती है। इसलिए लोग अपने घर में दोनों ही कछुआ रखना पसंद करते हैं, लेकिन, अगर इसे गलत दिशा या तरीके से रखा जाए तो इसका उल्टा असर भी पड़ सकता है। आइए एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल से जानते हैं कि कौन से कछुए को रखा जाए और इसके लाभ क्या होते हैं?
कछुआ भगवान विष्णु के कूर्म अवतार का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह घर में स्थिरता और सुख-शांति बनाए रखने के लिए इसे रख सकती हैं। मेटल या क्रिस्टल से बना कछुआ नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक वातावरण बनाता है। आप भी इसे अपने घर में रखकर घर का वातावरण अच्छा बनाए रख सकती हैं, ताकि आपको किसी तरह की समस्या न हो।

     
    
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के इन कोनों को भूलकर भी न छोड़ें खाली, हो सकता है बुरी शक्तियों का वास
     
    
इसे भी पढ़ें: घर की सुख-शांति छीन रहे हैं ये 4 लक्षण? पितृ दोष हो सकता है कारण...एक क्लिक में जानें उपाय
कछुआ वास्तु में शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक है, लेकिन इसका सही स्थान और दिशा में रखा जाना बेहद जरूरी है। अगर आप मेटल या क्रिस्टल का कछुआ घर में रख रही हैं, तो ऊपर बताए गए नियमों का पालन जरूर करें। इससे आपका घर सुख-शांति और समृद्धि से भर जाएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।