Vastu Tips For New Home: नवरात्रि के दिन सबसे खास होते हैं। इन दिनों में लोग सभी शुभ कार्यों की शुरूआत करते हैं। ऐसे में आप भी इन दिनों में नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं, लेकिन घर में शिफ्ट होने से पहले जरूरी है कि आप वास्तु नियमों का खास ध्यान रखें। एस्ट्रोलोजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने इसके बारे में बताया जिन टिप्स का ध्यान रखकर आप भी घर की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं और घर का वातारण अच्छा रख सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
नए घर में शिफ्ट होते समय सबसे पहले कलश स्थापना करना जरूरी होता है। ऐसा कहा जाता है कि कलश में पानी भरकर रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके लिए आप इस कलश को घर के ईशान कोण में रखकर उसमें आम्रपत्र और नारियल स्थापित करें। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। साथ ही आपके घर का वातावरण अच्छा बनाता है। इसलिए आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहए।
नए घर में शिफ्ट होने से पहले मुख्य द्वार को आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही मां दुर्गा का आशीर्वाद आपके घर पर बना रहता है। इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखकर इसका तोरण जरूर लगाना है। आप इसे नए घर में जानें से एक दिन पहले लगाएं।
इसे भी पढ़ें: Navratri Ke Jaware: नवरात्रि में कलश के पास जवारे ही क्यों उगाए जाते हैं? इसके रहस्य से जुड़ी बातें नहीं जानती होंगी आप
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: तुलसी में जल चढ़ाने का सही समय जानें
इन बातों का खास ध्यान रखेंगी, तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। साथ ही आपके पारिवारिक जीवन पॉजिटिविटी बनी रहेगी। इसके लिए आप वास्तु एक्सपर्ट के बताई गई चीजों का खास ध्यान रखें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।