
जब भी रसोई या किचन की बात आती है, तब सिंक सबसे महत्वपूर्ण तत्वों में से एक है। दरअसल यह वह जगह होती है जहां हम अपने भोजन की अधिकांश तैयारी करते हैं। सब्जियां धोने से लेकर बर्तनों की सफाई तक सभी काम हम किचन के सिंक में ही करते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में मौजूद सिंक का स्थान सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा माना जाता है कि किचन के सिंक की सही दिशा जीवन में सुख समृद्धि ला सकती है और आपके द्वारा की गई कुछ गलतियां वास्तु दोष को बढ़ावा दे सकती हैं।
किचन में मौजूद सिंक रसोई में सबसे महत्वपूर्ण तत्वों में से एक है और इसकी नियुक्ति अंतरिक्ष की समग्र ऊर्जा पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती है। आइए वास्तु विशेषज्ञ मधु कोटिया जी से जानें कि घर की सुख समृद्धि के लिए आप किचन सिंक से जुड़े कौन से वास्तु टिप्स फॉलो कर सकती हैं।
1- किचन सिंक को हमेशा ईशान कोण में ही रखना चाहिए। इस दिशा में किचन सिंक घर की समृद्धि के लिए अच्छा माना जाता है।
2- किचन सिंक का मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। हमेशा सिंक ऐसी दिशा में होना चाहिए कि जब आप इसमें बर्तन धोएं तब आपका मुंह उत्तर दिशा की ओर हो।

3- कभी भी किचन सिंक को घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा सिंक घर के लोगों के बीच झगड़े का कारण बन सकता है।
4- रसोई के सिंक को ऐसी जगह पर स्थापित किया जाना चाहिए जहां सीधी धूप मिलने की संभावना कम से कम हो, यानी ऐसा क्षेत्र जो भारी पर्दे या दरवाजों से ढका हो।
5- किचन सिंक हमेशा ऐसी जगह पर होना चाहिए जो किचन के ओवन और गैस से काफी दूर हो।
6- किचन सिंक के नीचे कभी भी कबाड़ और कूड़ादान नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से घर में नकारात्मकता आती है।
इसे जरूर पढ़ें: किचन सिंक के नीचे स्टोर नहीं करनी चाहिए ये 7 चीजें, जानिए क्यों
7- किचन सिंक किसी भी दीवार, कैबिनेट दरवाजे या खिड़की के 4 फीट के भीतर की ऊंचाई पर स्थापित नहीं किया जाना चाहिए।
8- किचन का सिंक ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां से कोई भी लिविंग रूम नजर न आए।
9- किचन सिंक को रात के समय कभी भी गंदा नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा किचन धन हानि का कारणबन सकता है।
10- सिंक का नल कभी भी खराब नहीं होना चाहिए। ध्यान रखें कि इससे लगातार पानी टपकना नहीं चाहिए।

11- किचन सिंक में कभी भी हाथ नहीं धोने चाहिए या फिर कुल्ला नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसान पहुंचा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: वास्तु के अनुसार कैसी बनाएं किचन? इन 20 टिप्स को फॉलो करने से होगी धन की वर्षा
रसोई के सिंक के लिए वास्तु के कुछ टिप्स का पालन करने से आप घर की खुशहाली को बनाए रख सकती हैं और जीवन में समृद्धि ला सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।