image

Vastu Upay 21 October: किचन की यह एक चीज बदल देगी घर का माहौल, कम हो सकता है वास्तु दोष

 किचन में रखे धनिया के दाने सबसे ज्यादा शुभ माने जाते हैं। इन्हें रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसलिए दिवाली जैसे त्योहार पर भी इसका इस्तेमाल पूजा में किया जाता है। आप भी घर का वास्तु सुधारने के लिए इसे घर में कहां रखें इसके लिए एक्सपर्ट से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-21, 13:07 IST

हर कोई चाहता है कि उसके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके घर में रुके हुए कार्य होते हैं। साथ ही आपके जीवन में हमेशा पॉजिटिविटी बनी रहती है। इसलिए अक्सर लोग वास्तु एक्सपर्ट से जानकारी लेकर अपने घर में अलग-अलग तरह की चीजों को करते हैं, ताकि उनके घर में से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सके। घर की किचन में रखा धनिया इसमें से एक है। धनिया पूजा में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे लक्ष्मी जी से जोड़कर देखा जाता है, ताकि घर में धन-धान्य बना रहे। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल से जानते हैं यह इतना खास क्यों होता है।

क्यों है धनिया वास्तु के अनुसार होता है खास?

धनिया को वास्तु शास्त्र में शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इसका संबंध सकारात्मक ऊर्जा से होता है। माना जाता है कि धनिया के बीज घर की नकारात्मकता को सोख लेते हैं और वातावरण को शांत व संतुलित रखते हैं। वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, अगर घर में बार-बार तनाव, बीमारियां या आर्थिक परेशानियां हो रही हों, तो धनिया का यह उपाय अपनाना फायदेमंद साबित हो सकता है।

2 - 2025-10-21T125034.294

घर में कहां रखें धनिया के बीज?

  • आप धनिया के बीज को एक छोटी कटोरी में करके घर के मुख्य द्वार पर रख सकती हैं या इसे लाल कपड़े में बांधकर घर के दरवाजे पर टांग सकती हैं। इससे घर में प्रवेश होते समय किसी तरह की कोई नकारात्मक ऊर्जा आए तो उसे वहीं रोक लिया जाता है।
  • किचन में भी आप धनिया के बीज को रख सकती हैं। यह दिशा अग्नि तत्व होती है। ऐसे में यह आपके घर की ऊर्जा को संतुलित करने का काम करता है। इसे आपको घर में जरूर रखना चाहिए।
  • अगर आपके घर में धन से जुड़ी समस्याएं हैं, तो ऐसे में आप शुक्रवार के दिन पूजा करते समय धनिया के बीज को तांबे के लोटे में डालकर रखें। इसके बाद इस पानी को पूरे घर में छिड़कें। धनिया के बीज को सुखाकर लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

3 - 2025-10-21T125038.662

 

इसे भी पढ़ें: घर की सुख-शांति छीन रहे हैं ये 4 लक्षण? पितृ दोष हो सकता है कारण...एक क्लिक में जानें उपाय

धनिया के बीज रखते समय किन बातों का रखें ध्यान

  • धनिया के बीज सूखे और साफ होने चाहिए।
  • कभी भी पूजा में पुराने या सड़े हुए बीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • हर शुक्रवार या पूर्णिमा को बीज बदल दें।
  • धनिया रखते समय मन में शुभ विचार रखें और साफ-सफाई बनाए रखें।

6 (13)

 

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

इस तरह से आप अपने घर के वास्तु को अच्छा कर सकती हैं और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;