घर में खिड़कियां बनवाते समय नहीं करनी चाहिए ये गलतियां

किसी भी घर में रोशनी व हवा के लिए खिड़की का होना बेहद जरूरी होता है। लेकिन इन्हें बनवाने का भी एक तरीका होता है। आमतौर पर, लोग खिड़कियां बनवाते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं।

vastu mistakes related to window in hindi

खिड़कियां किसी भी घर के लिए बेहद ही आवश्यक मानी गई हैं। जब भी व्यक्ति घर बनवाता है तो उसमें खिड़की को स्थान जरूर देता है। यह ना केवल वेंटिलेशन के लिए जरूरी है, बल्कि इससे आपका घर अधिक रोशन भी दिखता है। साथ ही, पर्याप्त रोशनी व हवा आपके घर को कीटाणुमुक्त रखने में भी मददगार है। इससे आपको घर में अधिक पॉजिटिव महसूस होता है।

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि व्यक्ति को अपने घर के अलग-अलग हिस्सों में खिड़की को स्थान देना चाहिए। लेकिन आप अपने घर में किस तरह खिड़की बनवा रहे हैं, इसका ख्याल रखा जाना भी उतना ही जरूरी है। कई बार लोग घर में खिडकी तो बनवा लेते हैं, लेकिन उसे गलत तरीके से बनाते हैं।

जिससे घर में वह पॉजिटिव माहौल नहीं बन पाता है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको कुछ ऐसी ही छोटी-छोटी गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अक्सर लोग खिड़की बनवाते समय अनजाने में कर बैठते हैं-

मैटीरियल को नजरअंदाज करना

window vastu hacks

आज के समय में आप कई मैटीरियल से खिड़की बनवा सकते हैं। अमूमन लोग अपने घर के स्टाइल व इंटीरियर को ध्यान में रखकर मैटीरियल चुनते हैं। लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार आपको खिड़की बनवाने के लिए कभी भी प्लास्टिक मैटीरियल नहीं चुनना चाहिए। खिड़की के लिए सबसे अच्छा मैटीरियल लकड़ी का माना गया है।

इसे जरूर पढ़ें-Tulsi Plant Care: हर दिन तेजी से झड़ रहे हैं तुलसी के पत्ते, तो हो सकते हैं ये 3 कारण

साइज की अनदेखी

window vastu tips

अमूमन लोग अपने घर के स्पेस को ध्यान में रखकर खिड़की और उसका साइज चुनते हैं। लेकिन आप किस दिशा में खिड़की बनवा रहे हैं, इसका आपको ध्यान रखना चाहिए। मसलन, अगर उत्तर दिशा में खिड़की बनाई जाती है तो आपको इसे दिल खोलकर बनाना चाहिए। आप इस दिशा में बड़ी से बड़ी खिड़की बना सकते हैं। (घर के दरवाजों से जुड़े वास्तु टिप्स)

ऐसा माना जाता है कि इससे व्यक्ति को कुबेर की कृपा मिलती है। उत्तर के अलावा पूर्व दिशा में भी बड़ी खिड़कियां बनाई जा सकती हैं। पूर्व व उत्तर दिशा में खिड़की बनवाते समय ध्यान रखें कि उसके शीशों में कोई कलर नहीं होना चाहिए। वह ट्रांसपेरेंटे होने चाहिए।

दक्षिण दिशा में ना करें यह गलती

अक्सर लोगों को लगता है कि वे अपने घर में जितनी बड़ी खिड़कियां बनाएंगे, उनके लिए उतना ही अच्छा है। हालांकि, यह नियम दक्षिण दिशा पर लागू नहीं होता है। अगर आप इस दिशा में बड़ी खिड़की बनवाते हैं तो इससे आपको नेगेटिव एनर्जी का सामना करना पड़ सकता है।

इसलिए, कोशिश करें कि इस दिशा में आप छोटी से छोटी खिड़की ही बनवाएं। इतना ही नहीं, उस खिड़की के शीशे पर काली फिल्म लगवाना ना भूलें। इसके अलावा, आप दक्षिण दिशा में बनी खिड़कियों पर भारी परदे लगाकर उसकी नेगेटिव एनर्जी को रोक सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-होम प्लांट्स खरीदने से पहले जान लें कुछ खास बातें

डिजाइन से जुड़ी गलती

vastu mistakes related to home

आज के समय में लोग अपने घर को मॉडर्न और स्टाइलिश दिखाना चाहते हैं और इसलिए घर में तरह-तरह की डिजाइन की खिड़की बनवाते हैं। लेकिन आपको कभी भी अपने घर में एब्सट्रैक्ट डिजाइन की खिड़की नहीं बनवानी चाहिए। अगर आप अपने घर को स्टाइलिश दिखाना ही चाहते हैं तो आप ज्योमेट्रिकल डिजाइन की खिड़कियों को बनवा सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP