herzindagi
WHY MY tulsi leaves are drooping

Tulsi Plant Care: हर दिन तेजी से झड़ रहे हैं तुलसी के पत्ते, तो हो सकते हैं ये 3 कारण

अक्सर लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि आखिर क्यों उनके घर में लगा तुलसी का पौधा ऐसे झड़ता जा रहा है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-15, 19:03 IST

तुलसी का पौधा भारत में लगभग आपको हर घर में देखने को मिल जाएगा। एक तरफ जहां तुलसी का पौधा पूजनीय होता है, तो वहीं दूसरी तरफ यह औषधीय रूप में भी कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। भारत में लोग घर में तुलसी का पौधा रखना शुभ मानते हैं, लेकिन कई लोगों के घर में तुलसी का पौधा बहुत जल्दी सुख जाता है। ऐसे में लोगों को बार-बार नया तुलसी का पौधा खरीदना पड़ता है। 

ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि लोग तुलसी के पौधे का सही तरीके से ख्याल नहीं रखते। दरअसल, लगभग हर घर में ये परेशानी देखी जाती है कि लगातार उनके तुलसी के पौधे के पत्ते गिर रहे होते हैं। हर दिन तुलसी के पत्तों के गिरने की वजह से लोग बहुत परेशान रहते हैं। लोगों को समझ नहीं आता कि आखिर वह कैसे पत्तों को गिरने से रोके, क्योंकि जब भी वह सुबह घर से बाहर निकलते हैं, तो उन्हें गमले के पास ढेर सारे पत्ते गिरे हुए नजर आते हैं। 

वह परेशानी को समझ नहीं पाते, जिससे धीरे-धीरे पूरी तरह से तुलसी के पत्ते झड़ जाते हैं और तुलसी के पौधे में बस टहनियां ही रह जाती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है, तो आपको अब इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिससे आप अपने तुलसी के पौधे झड़ने से बचा सकते हैं। 

क्यों झड़ रहे हैं तुलसी के पत्ते

tulsi leaves

आपके मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर आप रोज पौधे को पानी देते हैं, फिर भी क्यों तुलसी के पत्ते झड़ते जा रहे हैं। दरअसल, पत्तों के झड़ने के कई कारण हो सकते हैं।  (करी पत्ते के पौधों में ग्रोथ के लिए करें ये काम)

  • अगर आपके घर में लगा तुलसी का पौधा काला पड़ने लगा है, तो हो सकता है कि धीरे-धीरे पत्ते झड़ने लगे। कई लोगों के घर में तुलसी का पौधा हरा-भरा होता है, लेकिन कुछ समय बाद यह काला या भूरे रंग का नजर आने लगता है। लोग इस समस्या को समझ नहीं पाते, जिससे उनके तुलसी के पत्ते झड़ने लगते हैं। 

इसे भी पढ़ें- काले पड़ गए हैं तुलसी के पत्ते, तो इन टिप्स की मदद से फिर से बनाएं हरा-भरा

 

tulsi plant

  • सर्दियों के मौसम में तुलसी के पत्तों का झड़ना आम बात है। क्योंकि लोग तुलसी के पौधे को पूरा रात घर से बाहर रखते हैं, ऐसे में ठंड की वजह से पत्ते गिरने लगते हैं। कोशिश करें कि रात में आप पौधे को घर में को उठाकर घर में रख दें। फिर सुबह होते ही इसे घर से बाहर निकाल दें। 

यह विडियो भी देखें

  • पत्तों के गिरने का एक कारण पौधे को अधिक पानी देना भी हो सकता है। जब पौधे के पत्ते झड़ने लगते हैं, तो लोगों को लगता है कि पौधे को पानी कम मिल रहा है। ऐसा सोचकर लोग पौधे को अधिक पानी देने लगते हैं, जिससे जड़ें कमजोर हो जाती हैं और पत्ते झड़ने लगते हैं। 

इसे भी पढ़ें- घर में तुलसी के पौधे को हमेशा रखें हरा भरा, बस ये आसान तरीका आएगा काम

  • पत्तों के झड़ने का कारण मिट्टी में कीट या संक्रमण कीट का होना हो सकता है। एफिड्स, व्हाइटफ्लाइज और स्पाइडर माइट्स संक्रमित कर सकते हैं। यह पौधे पर चिपके रहते हैं पौधे के पोषक तत्व खा जाते हैं, जिससे पौधे कमजोर होने लगते हैं। इसी वजह से घर में लगा पौधे के पत्ता झड़ने लगता है। इस समस्या से बचने के लिए आप घर में ही कीटनाशक दवाई बनाकर अपने पौधे का ख्याल रख सकते हैं। (पौधों में चाहिए ज्यादा फल और फूल तो अपनाएं ये आसान गार्डनिंग हैक्स)

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik, Amazone

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।