Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:34 AM IST

प्लास्टिक पॉलिथीन को फेंकने के बजाए बनाएं होम डेकोर की ये चीजें

सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन में आप चीजें रखने के अलावा उसका उपयोग घर को सजाने के लिए भी कर सकते हैं। जी हां आप प्लास्टिक पॉलिथीन से फूल और तोरण बना सकते हैं।   
Updated:- 2023-11-07, 14:47 IST
image

सभी के घरों में सब्जी, राशन और फल के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन आते हैं। जिसे लोग या तो फेंक देते हैं या उसमें कोई सामान रखकर किसी को दे देते हैं। त्योहारों का सीजन आ गया और इस वक्त लोग अपने घरों की सफाई तो करते ही हैं, साथ ही सजावट के लिए बाजार से खूब सारा सामान भी लाते हैं। ऐसे में आज हम आपको प्लास्टिक के पॉलिथीन से बहुत अच्छा DIY फ्लावर और तोरण बनाने की विधि बताएंगे। आप प्लास्टिक पॉलिथीन के इस्तेमाल से तोरण और फूल बनाकर त्योहार में घर को सजा सकते हैं।

प्लास्टिक पॉलिथीन से DIY फ्लावर बनाने के लिए सामग्री

  • स्टेपलर
  • ढेर सारे प्लास्टिक पॉलिथीन
  • प्लास्टिक जूस स्ट्रॉ

कैसे बनाए DIY फ्लावर

diy flowers

  • DIY फ्लावर बनाने के लिए सबसे पहले सभी पॉलिथीन (पॉलिथीन रियूज) को अच्छे से नए जैसा जमा लें। 
  • जमाने के बाद एक-एक करके पॉलीथीन के आगे और पीछे वाले छोर को काट लें।
  • आगे और पीछे भाग को काटने के बाद 3 इंच मोड़ते हुए लंबाई में पहले मोड़ लें फिर उसे स्क्वायर शेप देते हुए मोड़ लें।
  • मोड़ने के बाद आखिर में पॉलिथीन फोल्ड होकर स्क्वायर शेप में हो जाएगी।
  • अब बीच में स्टेप्लर मारक पॉलिथीन को बिखरने से बचा लें।

इसे भी पढ़ें: कम पैसों में दिवाली पर इन आसान तरीकों से करें घर का डेकोरेशन 


diy polythene flower

  • स्क्वायर के ऊपर छोटी कटोरी या बॉटल का ढक्कन रखें।
  • ढक्कन के बाहर जो एक्स्ट्रा पॉलिथीन बचे उसे कैंची की मदद से काटकर पॉलिथीन को गोल शेप दें।
  • अब पॉलिथीन में चार कट लगाएं, कट लगाने के बाद उसमें और बारीक कट लगाएं ताकि बिखरने के बाद यह फूल की पंखुड़ी की तरह दिखे।
  • जब सभी ओर कट लग जाए तो हाथों की मदद से पॉलिथीन को बिखेरते हुए फोल्ड को गोल करते हुए कट को फैला लें।
  • फैलाने से ये गोल आकार के फूल में बदल जाएगा जिसे आप डेकोरेशन के लिए यूज कर सकते हैं।
  • बताए गए तरीके से सभी पॉलिथीन को फोल्ड और कट करते हुए ढेर सारा फ्लावर बना लें।
  • अब इन DIY फ्लावर (DIY फ्लावर वास) को गूंथ कर माला बना लें और इसे तोरण के आकार में घर पर सजाएं।

इसे भी पढ़ें: इस दिवाली खास तरीके से सजाएं अपना लिविंग रूम

  • तोरण बनाने के अलावा इसे स्ट्रॉ में होल्ड कर फ्लावर वॉश में भी सजा सकते हैं।
  • फ्लावर वॉश में फूल सजाने के लिए पॉलिथीन के आकार को बड़ा कर सकते हैं और उसे काट कर छोटे बड़े आकार का फूल बना लें।
  • इन फूलों को स्ट्रॉ में चिपकाएं और पॉलिथीन से ही छोटी-छोटी पत्ती काटकर स्ट्रॉ में चिपकाते हुए सभी को इकट्ठा कर वॉस में सजाएं।

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।