होम प्लांट्स खरीदने से पहले जान लें कुछ खास बातें

होम प्लांट्स हम सभी खरीदते हैं। हालांकि अगर आप सही होम प्लांट्स नहीं खरीदते हैं तो यह आपके लिए सिर दर्द बन सकता है।  
Updated:- 2024-02-15, 15:13 IST
image

कई लोग को पता नहीं होता कि किस होम प्लांट्स को खुद के लिए खरीदना चाहिए। खासकर वर्किंग लोग जो अकेले रहते हैं वह कुछ ऐसे होम प्लांट्स खरीद लेते हैं जिन्हें काफी ज्यादा केयर की जरूरत होती हैं। ऐसे में वह इन होम प्लांट्स का सही तरीके से देखभाल नहीं कर पाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से होम प्लांट्स अपने लिए खरीद सकती हैं। इसे खरीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

लो मेंटेनेंस वाले होम प्लांट्स खरीदें

which plants act as air purifier

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं होता। आप 9 से 5 की नौकरी करते है तो आपको लो मेंटेनेंस वाले होम प्लांट्स ही खरीदना चाहिए। इसे खरीदने के बाद आपको इसकी ज्यादा केयर करने की जरुरत नहीं है। विकेंड पर आप इसे धूप दिखा सकती है। वीक डे में आपको केवल 2 से 3 दिनों के बाद उसमें पानी देना होगा। ऐसे प्लांट्स ही रखें जिसे ज्यादा केयर और पानी की आवश्यकता ना हो।

किसी भी टेंपरेचर में रह सकें

cheapest plants under  rupees only

आपको ऐसा  होम प्लांट्स खरीदना चाहिए जो किसी भी टेम्परेचर में आसानी से रह सकें। जिसे ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती हो। खासकर ठंड के दिनों वह पूरा सप्ताह बिना धूप के आसानी से रह सकें। हालांकि प्लांट्स के साथ लापरवाही बरतने पर लापरवाही काफी जल्दी खराब हो जाते है। इन चीजों को देखने के बाद ही आपको होम प्लांट्स खरीदना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: इन टिप्स की मदद से करें पौधों की देखभाल, हो जाएंगे हरे-भरे

साइज ज्यादा बड़ा ना हो

ऐसे होम प्लांट्स ही खरीदें जिनका साइज ज्यादा बड़ा ना हो। ऐसे में इसे बार- बार काटना और इसकी सफाई करना आपके लिए सिर दर्द हो सकता है। छोटे साइज के प्लांट्स को आप आसानी से कही भी रख सकती है। आप चाहे तो इसे खिड़की या फिर बालकनी में हैंग भी कर सकती हैं। यह आपके घर की रौनक को बढ़ा देता है। 

इसे भी पढ़ें- Gardening Ideas: बीज या जड़ से नहीं, डाल से उगा सकते हैं ये चार पौधे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।  

 

 

Image Credit - Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।