घर के मेन डोर पर ही हम सभी दरवाजों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। बल्कि घर के अंदर भी बाथरूम से लेकर बेडरूम तक दरवाजों को लगाया जाता है। ये दरवाजे सिर्फ आपके घर को अधिक सिक्योर नहीं बनाते हैं, बल्कि इससे घर की एनर्जी भी इफेक्ट होती है। वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि घर में चारों तरफ घूमने वाली एनर्जी इन्हीं दरवाजों से होकर गुजरती है।
अमूमन जब भी लोग अपने घर में दरवाजों का इस्तेमाल करते हैं तो अपनी पसंद-नापसंद या फिर घर के इंटीरियर को ध्यान में रखते हैं। लेकिन इसके अलावा आपको वास्तु के कुछ नियमों का भी ख्याल रखना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आंनद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि घर के दरवाजों से जुड़े किन वास्तु नियमों का आपको ख्याल रखना चाहिए-
जब आप घर के अंदर दरवाजे बनवा रहे हैं तो आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप घर के सभी दरवाजों के लिए एक ही तरह की लकड़ी का इस्तेमाल करें। आप साल, सागवान या टीक की लकड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सभी घर के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं और घर में पॉजिटिविटी लेकर आती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सुबह उठते समय जरूर करें वास्तु उपाय, घर में सुख-समृद्धि का होगा आगमन
इन दिनों घर में दरवाजे बनाते समय प्लाईवुड या बोर्ड को इस्तेमाल करने का चलन काफी बढ़ गया है। अगर आप भी ऐसा ही कर रहे हैं तो भी इस बात का ध्यान रखें कि आप कुछ हद तक शुद्ध लकड़ी का इस्तेमाल अवश्य करें।
आप अपनी पसंद से सागवान या टीक की लकड़ी को चुन सकते हैं। यह थोड़ी महंगी अवश्य होती हैं, लेकिन आपके घर में पॉजिटिविटी का माहौल बनाती हैं।
घर में दरवाजे लगाते समय आपको उनकी संख्या पर भी ध्यान देना चाहिए। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि दरवाजों की संख्या सम हो। मसलन, आप घर के अंदर 2, 4, 6, 8 दरवाजें लगा सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
दरवाजों की सम संख्या घर में पॉजिटिविटी क्रिएट करती है। वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है कि दरवाजों की सम संख्या होने पर घर की संतान आगे चलकर बहुत अच्छा नाम कमाती है।
इसे जरूर पढ़ें: घर के दरवाजों से जुड़े यह वास्तु नियम बनाएंगे आपको खुशहाल
एक बार घर में दरवाजे लगाने के बाद उनकी सही तरह से केयर करना भी उतना ही जरूरी है। आपको हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके घर के दरवाजे कभी भी आवाज ना करें। इसके लिए आप समय-समय पर उसमें तेल डालते रहें और उनकी ग्रीसिंग करते रहे।
ऐसा माना जाता है कि आवाज करने वाले दरवाजे मनहूस होते हैं। जिन घरों में दरवाजे आवाज करते हैं, वहां पर लोगों का कोई काम नहीं बनता है या फिर बनते-बनते बिगड़ जाता है।
घर में मुख्य दरवाजे के दाएं-बाएं आपको पौधे जरूर रखना चाहिए। इससे उस स्थान की नेगेटिविटी दूर होती है। इसके अलावा, आपको दरवाजे के ऊपर बन्दनवार भी अवश्य लगानी चाहिए। इस बन्दनवार की झाड़-पोंछ करते रहें और कुछ वक्त के बाद उन्हें बदल दें।
अगर संभव हो तो आप दरवाजे के सामने रंगोली भी बनाएं। ऐसा माना जाता है कि जिन घर के दरवाजों के सामने रंगोली बनाई जाती है तो उस घर के अंदर किसी भी तरह की नेगेटिविटी नहीं आती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।