गार्डन में लगा रखा है टमाटर और खीरे का पौधा, गेंदा फूल का यह हैक कीड़ों को दूर रखने में कर सकता है मदद

अगर आपने अपने बगीचे में टमाटर और खीरे का पौधा लगा रखा है, तो सर्दी के मौसम में इन्हें खास-देखभाल की जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कीड़ों को आप गेंदा फूल की मदद से दूर रख सकती हैं। 
Updated:- 2025-01-02, 13:10 IST
image

क्या आपने कभी सोचा है कि आप खीरा और टमाटर प्लांट से कीड़ों को केवल एक फूल की मदद से दूर कर सकती हैं। हम सभी अक्सर घर को सुंदर बनाने के लिए छत और गार्डन एरिया में पौधे लगाना पसंद करते हैं। ऐसे में न केवल केमिकल फ्री चीजें मिलती हैं बल्कि उनकी देखभाल में समय भी व्यतीत हो जाता है। जैसा कि सर्दी का मौसम चल रहा है, तो इस दौरान अक्सर लोग अपनी बगिया में खीरा, टमाटर और फूल में गेंदे का पौधा लगाते हैं।

अब ऐसे में अगर इन्हें हेल्दी और उपजाऊ रखना है, तो इनका खास देखभाल रखने की जरूरत होती है। कई बार छोटी सी लापरवाही पौधों को कीड़ों से ढक देता है। लेकिन आपको बता दें कि अगर आपने गेंदे का फूल लगा रखा है, तो आप इसकी मदद से कीड़ों-मकोड़ों को दूर रख सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको गेंदे फूल का खीरा और टमाटर प्लांट से कीड़ों को दूर रखने के लिए किस प्रकार से यूज कर सकती हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

खीरा-टमाटर के पौधे से कीड़े को कैसे दूर करें?

natural pest repellents

आमतौर पर हम सभी कीड़ों को दूर रखने के लिए बाजार से कीटनाशक दवा खरीद कर लाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप बिना दवा के भी टमाटर और खीरे के पौधे से कीड़ों को दूर कर सकती हैं। इन पौधों में लगने वाला क्षेदक कीट फल को खराब कर देता है। 
कीड़ों को दूर रखने के लिए टमाटर और खीरे के पौधों के बीच में गेंदा फूल का प्लांट लगाएं। बता दें फल पर आने वाले कीड़ों को गेंदा फूल अपनी ओर आकर्षित कर लेता है, जिससे इन प्लांट के पास कीट नहीं आ पाते हैं। आसान भाषा में कहें तो गेंदा फूल की वजह से कीट डाइवर्ट हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- पौधे में लगने वाले कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए बनाएं ये देसी घोल, गार्डनिंग एक्सपर्ट ने खुद बताया सीक्रेट तरीका

लौंग और नीम तेल घोल से रखें कीटों को दूर

protect plants from pests

अगर आपने छोटे से गमले में टमाटर या खीरे को लगा रखा है और इनके बीच आप फूल के पौधे को नहीं लगा सकती हैं। इसके लिए आप नीम और लौंग तेल या पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस घोल को तैयार करने के लिए सबसे पहले लौंग और नीम की पत्तियों को एक कटोरा पानी में डालकर 24 घंटे के लिए छोड़ दें। अब इस पानी को बोतल में छानकर भर लें। इसके बाद पौधे की पत्तियों को नीचे किनारे और कोने पर इस पानी का छिड़काव करें। इस हैक को हफ्ते में एक बार और अगर अधिक कीड़े लगे हैं, तो हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों के मौसम में इन टिप्स की मदद से उगा सकती हैं करेले का पौधा, बस इन चीजों का रखें ध्यान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।