खीरा एक ऐसी सब्जी है, जो सेहत के लिए बेहद ही लाभकारी मानी गई है। यह शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखने में मदद करती है और इसलिए अधिकतर लोग इसे सलाद के रूप में खाना पसंद करते हैं। यूं तो खीरा आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा, लेकिन अगर आप इसे खुद अपने घर पर उगाती हैं, तो इससे आपको आर्गेनिक व पोषक तत्वों से युक्त खीरा मिलता है।
अगर आपको बागवानी का शौक है, तो यकीनन आपने भी अपने घर में खीरा अवश्य उगाया होगा या फिर उसे उगाने की तैयारी कर रही होंगी। खीरे की बेहतर ग्रोथ के लिए फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार है। हालांकि, आप केमिकल युक्त फर्टिलाइजर के स्थान पर खुद घर पर ही नेचुरल फर्टिलाइजर तैयार करें। खीरे के लिए ऑल पर्पस फर्टिलाइजर का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
दरअसल, खीरे के पौधे की जरूरतें अलग होती हैं और उसी को ध्यान में रखकर फर्टिलाइजर बनाएं। मसलन, खीरे को नाइट्रोजन की आवश्यकता कम होती है, लेकिन उन्हें उच्च पोटेशियम और उच्च फास्फोरस के स्तर की आवश्यकता होती है। इसलिए फर्टिलाइजर भी ऐसा ही होना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ही खीरे के पौधे के लिए फर्टिलाइजर बनाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-
कॉफी ग्राउंड्स को फर्टिलाइजर की तरह करें इस्तेमाल
आप ऐसी चाय की पत्ती और कॉफी ग्राउंड को बतौर फर्टिलाइजर इस्तेमाल कर सकती हैं, जिसमें नाइट्रोजन कम हो। ध्यान दें कि खीरे के पौधों को अपने विकास के सभी स्तरों पर नाइट्रोजन की आवश्यकता होती है लेकिन कम मात्रा में। यह आपके खीरे को मीठा होने में मदद करेगा। साथ ही, पौधों के चारों ओर खरपतवारों के विकास को दबा देगा, जिससे रोगों को प्रतिरोध मिलेगा।
इसे भी पढ़ें:बीजों के अलावा पत्तों से भी उगा सकते हैं यह पौधे, जानिए
अल्फाल्फा पैलेट्स से तैयार करें फर्टिलाइजर
खीरे के पौधे की मिट्टी में नाइट्रोजन को धीमी मात्रा में मिलाने का एक और तरीका है अल्फाल्फा पैलेट्स का इस्तेमाल करना। इसके लिए आप मुट्ठी भर इन पैलेट्स को रात भर डुबोकर रखें और फिर अगली सुबह उन्हें प्लांट में मिला दें। हालांकि, यह ध्यान रखें कि 4-6 सप्ताह में एक बार से अधिक इसका उपयोग न करें। यह फर्टिलाइजर प्लांट सेल मेंबरेन को मजबूत करता है और उसे रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है। जिसके कारण पौधे की बेहतर बढ़त होती है।
एप्सम सॉल्ट से बनाएं फर्टिलाइजर
खीरे की लताओं को मैग्नीशियम की एक अच्छी खुराक देने के लिए आप मिट्टी में एप्सम सॉल्ट को बतौर फर्टिलाइजर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए, एक गैलन पानी में 1-2 चम्मच एप्सम सॉल्ट घोलें। 4-5 सप्ताह में एक बार पौधों को पानी देने के लिए इसका प्रयोग करें। यह खीरे के उत्पादन में वृद्धि करने में मदद करता है। (पौधे के झड़े हुए पत्तों से बनाएं नेचुरल खाद)
इसे भी पढ़ें:सेहतमंद अंजीर का पौधा लगाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
बालों से तैयार करें फर्टिलाइजर
सुनने में शायद आपको अजीब लगे, लेकिन इंसान या जानवर के बाल भी एक बेहतरीन फर्टिलाइजर के रूप में काम कर सकते हैं। दरअसल, मैग्नीशियम के उच्च स्तर के कारण बाल प्राकृतिक उर्वरक के रूप में बहुत अच्छा काम करते हैं। जब खाद में उपयोग किया जाता है तो बाल जड़ों के लिए स्ट्रक्चरल सपोर्ट प्रदान कर सकते हैं। मानव बाल खाद के साथ मिलकर हमारी फसलों का एक अतिरिक्त पोषक स्रोत बन जाते हैं। साथ ही, यह धीमी गति से नाइट्रोजन रिलीज करने वाले स्रोत के रूप में जाने जाते है, जिसके कारण खीरे के पौधे के लिए यह बेहतरीन फर्टिलाइजर हैं। हालांकि, सुनिश्चित करें कि बाल बारीक कटे हुए हैं ताकि यह आसानी से मिल जाए।
तो अब आप भी इन तरीकों को अपनाकर फर्टिलाइजर तैयार करें और अपने गार्डन एरिया में खीरे के पौधों को हर दिन बढ़ते हुए देखें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, pexels
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों