सर्दियों की सब्जियों को कीटों से कैसे बचाएं? जानें नवंबर-दिसंबर की ठंडी हवा में सफेद मक्खी को भगाने का घरेलू नुस्खा

यदि आप अपने पेड़-पौधों सब्जियों से कीटों को दूर रखना चाहती हैं तो आप हानिकारक केमिकल्स का प्रयोग ऑर्गेनिक तरीका अपना सकती हैं। जानते हैं, इन तरीकों के बारे में...
Updated:- 2025-11-08, 11:54 IST
image

नवंबर और दिसंबर का महीना गार्डनिंग के लिए बेहद ही अच्छा माना जाता है, लेकिन, इस मौसम में कीट भी बहुत ज्यादा परेशान करते हैं। ठंडी हवाओं में गोभी, पालक, मटर, टमाटर जैसी सब्जियों पर अक्सर सफेद कीट मंडराने लगते हैं, जिसके कारण वह पौधों का रस चूस लेते हैं और पौधा कमजोर हो जाता है, जिससे फसल बर्बाद हो सकती है। बता दें कि आप महंगे और हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल न करके आप ऑर्गेनिक घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कीटों को पौधों से दूर कैसे रखा जाए। पढ़ते हैं आगे... 

सफेद मक्खी भगाने का घरेलू नुस्खा

नीम का तेल (Neem Oil) एक प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में काम करता है। ये कीटों को पौधों का रस चूसने से रोकता है और उन्हें बढ़ने से भी रोकता है। बता दें कि ये तेल आपके पौधों या पालतू जानवरों के लिए बिल्कुल सेफ है।

gardening tips

इसके लिए आपके पास 1 चम्मच नीम का तेल, 5-6 बूंदें हल्का लिक्विड डिश सोप, 1 लीटर पानी और स्प्रे बोतल का होना बेहद जरूरी है।

अब स्प्रे बनाने के लिए सबसे पहले मिश्रण तैयार करना जरूरी है। ऐसे में आप एक लीटर पानी में पहले लिक्विड सोप की बूंदें डालें। फिर इसमें नीम का तेल मिलाएं। बता दें कि तेल को सीधे पानी में मिलाने पर वह मिल नहीं पाता, इसलिए पहले साबुन मिलाना जरूरी है। बोतल को अच्छी तरह हिलाएं ताकि एक सफेद रंग का घोल बन जाए।

इसे भी पढ़ें -Gardening Tips: सर्दियों में पेड़ पर दिखेंगे ढेरों नींबू के गुच्छे, आज ही चुपके से मिट्टी में मिला दें ये 2 चीजें

अब आप उस घोल को स्प्रे बोतल में भरें। बता दें कि इस घोल को अपने पौधों पर स्प्रे करने का सबसे अच्छा समय शाम का समय है। ध्यान रहें कि तेज धूप में स्प्रे करने से पत्तियां जली-जली सी हो सकती हैं।

सफेद मक्खी अक्सर पत्तियों के निचले हिस्से में छिपती है, ऐसे में आप पत्तियों के ऊपरी और निचले दोनों हिस्सों पर अच्छी तरह से स्प्रे करें। इससे अलग किसी भी पौधे से कीट को भगाने के लिए लगातार स्प्रे करना जरूरी है।

gardening tip

शुरुआती 7 दिनों तक, हर तीसरे दिन इस नीम का तेल स्प्रे का उपयोग करें। एक बार जब कीटों की संख्या कम हो जाए, तो इसे हफ्ते में एक बार दोहराएं।

अन्य तरीके

  • यदि कीटों की संख्या कम है, तो आप उन्हें सीधे पानी की तेज धार (वॉटर स्प्रे) से धो सकते हैं।
  • पानी में हल्दी और थोड़ा सा डिश सोप मिलाकर स्प्रे करने से भी कुछ हद तक कीट दूर रहते हैं।

इसे भी पढ़ें -बालों और सेहत के अलावा भी काम का है सरसों का तेल...जानें घर और गार्डनिंग में इस्तेमाल के 4 अनजाने हैक्स

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।