Winter Flowering Plants: इस फूल के पौधे से भर जाएगा आपका पूरा गार्डन, बस लगाने से पहले इन टिप्स को करें फॉलो

पेटूनिया के फूल कई तरह के रंगों में आते हैं। अक्सर लोग इन फूलों का प्रयोग अपनी बालकनी और गार्डन सजाने के लिए करते हैं। यह पौधे सुन्दर और सुगंधित भी होते हैं। लेकिन अगर आप इन पौधों का सही ढंग से ध्यान नहीं रखते हैं, तो यह जल्दी मुरझा जाते हैं।
साथ ही, लोग इसे लगाने का समय और सही तरीका भी नहीं जानते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि पेटूनिया का पौधा उगाने का सही तरीका क्या है। अगर आप सही तरीके से इसे लगाएंगे, तो यह आपके पूरे गार्डन को हरा-भरा कर देंगे। क्योंकि थोड़ा सा ख्याल रखने पर ही यह पौधे पूरे गार्डन में भर जाएंगे।
कितने रंग के होते हैं पेटूनिया के फूल

यह आपको नीले, पीले, बैंगनी, लाल, सफ़ेद और नारंगी कलर के देखने को मिलेंगे। इन पौधों को अक्सर लोग हैंगिंग पॉट में लगाना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: इन टिप्स की मदद से करें पौधों की देखभाल, हो जाएंगे हरे-भरे
पेटूनिया को उगाने का सबसे अच्छा समय

अगर आप इसे ठंड के मौसम में लगाने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आपको इन्हें ज्यादा से ज्यादा धूप देनी चाहिए। ऐसी जगह पर आप पेटूनिया के फूल लगाएं, जहां ठंड के मौसम में अधिक धूप आती है। इन्हें हरा-भरा रखने का यह सबसे सही तरीका है। आप इसे एक जगह लगाएंगे, तो यह अधिक संख्या में छोटे-छोटे फूल पैदा करते हैं।
इसे भी पढ़ें- घर में तुलसी के पौधे को हमेशा रखें हरा भरा, बस ये आसान तरीका आएगा काम
कैसे उगाएं पेटूनिया के फूल

सूखी मिट्टी इस पौधे के लिए बेस्ट मानी जाती है। इसे अगर आप अधिक मात्रा में उगाना चाहते हैं, तो गोबर खान का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बीज मिट्टी डालते समय पानी की मात्रा का ध्यान रखें। गमले को पूरी तरह से पानी न भरें। अगर आप अपने गार्डर में इसे उगा रहे हैं, तो हर दिन इसमें अधिक मात्रा में पानी न दें। उतना ही पानी मिलाएं, जितना पौधे को जरूर होती है।
- आप इसे बिना बीज के भी उगा सकते हैं। इसके लिए आपको पेटूनिया के पौधों की जरूरत होगी।
- अगर किसी के घर में पेटूनिया के फूल उगे हुए हैं, तो आप इनके 3 से 5 इंच के तने को कैंची की मदद से काट लें।
- अब पौधे के नीचे के हिस्से में आए हुए पत्तों को हटा दें।
- अब आधे से ज्यादा इंच के तने को मिट्टी में लगा दें और इसमें पानी डालें।
- इस तरह से कुछ दिनों में आप देखेंगे कि पौधा बड़ा होने लगा है।
- इसके लिए आपको प्रति दिन पानी देना होगा।
- एक बार पौधे जब अच्छी तरह से उग जाए, तो आपको इसे हर दिन पानी देने की जरूरत नहीं होगी।
- आप बस हफ्ते में एक बार इसे अच्छी मात्रा में पानी दे सकते हैं।
- अगर आप इसे सालभर हरा-भरा रखना चाहते हैं, तो आपको इसमें महीने में एक बार पोषक तत्व से भरपूर खाद डालना चाहिए।
- क्योंकि आपको इसे पूरे साल हरा-भरा रखना है, इसलिए आप इसमें महीने में एक बार नीम ऑयल का छिड़काव कर सकते हैं। इससे आपके पौधों में कीड़े नहीं लगेंगे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।