सर्दियों के मौसम में इन टिप्स की मदद से उगा सकती हैं करेले का पौधा, बस इन चीजों का रखें ध्यान

बालकनी से लेकर छत पर किचन गार्डन बनाने का ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है। पेड़-पौधों के शौकीन लोग तरह-तरह की सब्जी अपने किचन गार्डन में लगाते हैं और उनकी केयर करते हैं। लेकिन, सर्दियों के मौसम में ठंड और कम धूप की वजह से पेड़-पौधे ठीक से ग्रो नहीं कर पाते हैं। लेकिन, अगर आप किचन गार्डन में करेले का पौधा लगाना चाहती हैं तो जनवरी से लेकर मार्च का मौसम बेहतर साबित हो सकता है।
सर्दियों के मौसम में करेले का पौधा लगाया तो जा सकता है, लेकिन इसे खास केयर की जरूरत होती है। करेले का पौधा लगाना बहुत आसान होता है, इसे किसी भी कंटेनर या बड़े गमले में उगाया जा सकता है। आइए, यहां स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कि किस तरह से करेले का पौधा घर की बालकनी या छत पर कैसे लगाया जा सकता है।
इन टिप्स की मदद से लगा सकती हैं करेले का पौधा

करेले का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले बाजार या नर्सरी से बीज ले आएं। ध्यान रहे कि पौधा लगाने के लिए बीज डायरेक्ट गमले में न डालें। उन्हें एक रात के लिए पानी में भिगोकर रख दें, ऐसा करने से बीज के शेल्स मुलायम पड़ जाते हैं।
अगर आप चाहती हैं कि आपका करेले का पौधा खूब सारे फल दे, तो इसे आप पहले छोटे-छोटे कप्स में लगा सकती हैं। इसके अलावा आप डायरेक्ट कंटेनर या गमले में भी पौधा लगा सकती हैं। करेले का पौधा लगाने के लिए गमले में 60 प्रतिशत कोकोपिट, 30 परसेंट वर्मीकम्पोस्ट और 10 परसेंट बालू रेत को अच्छे से मिक्स करके डालें।
इसे भी पढ़ें: सर्दी में नहीं मुरझाएगा गुड़हल का पौधा, बस किचन में मौजूद इस सब्जी का करें इस्तेमाल
मिट्टी से 2-3 सेंटीमीटर की गहराई में बीज लगा दें। अब पौधे को एक ऐसी जगह पर रख दें, जहां दिन में कम से कम 5 से 6 घंटे की धूप आती हो। सर्दियों के मौसम में पौधा लगाते समय यह ध्यान रखें कि रात के समय इसे किसी कपड़े या प्लास्टिक शीट से ढक दें। ऐसा करने से ओस या शीत की वजह से पौधा खराब नहीं होता है। 8 से 10 दिन में आपको छोटे-छोटे पौधे दिखाई दे सकते हैं। (सर्दियों में पौधों की करें ऐसे केयर)
करेले का पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

- बड़ा गमला या कंटेनर: करेले की जड़ें काफी तेजी बढ़ती है, ऐसे में इसे ज्यादा जगह और मिट्टी की जरूरत होती है। अगर आप छोटे गमले में करेले का पौधा लगाएंगी, तो शायद मनमुताबिक रिजल्ट न मिल पाएं। ऐसे में इसे बड़े गमले या कंटेनर में करेले का पौधा लगाना फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: इन टिप्स की मदद से रखें टिकोमा पौधे का ध्यान, साल भर खिल सकते हैं फूल
- मिट्टी: करेले का पौधा अच्छी तरह से ग्रो करें, इसके लिए मिट्टी में वर्मीकम्पोस्ट के साथ नीम खली या सरसों की खली मिक्स करके डाल सकती हैं।
- सपोर्ट दें: करेले की बेल को बढ़ाने के लिए सपोर्ट की जरूरत होती है। ऐसे में जब पौधा बड़ा होने लगे तो उसकी बेल को बांस या रस्सी का सपोर्ट जरूर दें। बेल बड़े होने पर ही फल और फूल देती है। (ऐसे लगाएं बेलपत्र का पौधा)
- कटिंग पर दें ध्यान: करेले के पौधे में बहुत सारे फल लाने के लिए कटिंग जरूरी मानी जाती है। जब पहली बेल बड़ी हो जाए, तो उसकी टिप को काट लें। ऐसा करने से पौधे में अन्य बेल आने लगती हैं। अन्य बेल के आने पर भी उनकी टिप्स को काट दें, जिससे पौधे को ग्रो होने में मदद मिलती है। इसके बाद आने वाली बेलों में करेले के फूल और फल लगते हैं। करेले का पौधा लगाने के लिए बीज और मिट्टी के साथ बेल की कटिंग भी जरूरी मानी जाती है।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।