हैंगिंग प्लांटर में लगाए जा सकते हैं ये छह तरह के प्लांट्स

प्लांट लगाना तो हम सभी को अच्छा लगता है। लोग अपनी सहूलियत के आधार पर घर के अलग-अलग हिस्सों में प्लांट लगाते हैं। किसी को बालकनी में प्लांटिंग करना अच्छा लगता है तो कई छत पर टेरेस गार्डन तैयार करता है। वहीं, जिन लोगों के घर में स्पेस बहुत कम होता है, वे अमूमन हैंगिंग प्लांटर का इस्तेमाल करने पर विचार करते हैं। यकीनन हैंगिंग प्लांटर आपके घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। लेकिन इसमें आप हर प्लांट को नहीं लगा सकती है।
हैंगिंग प्लांटर में कुछ चुनिंदा प्लांट को लगाया जा सकता है। ये प्लांट्स ना केवल आपके होम डेकोर में ग्रीनरी एड करते हैं, बल्कि इन्हें हैंग करने में भी कोई परेशानी नहीं होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही प्लांट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने हैंगिंग प्लांटर के लिए चुन सकती हैं-
बोस्टन फर्न
बोस्टन फर्न को बोटेनिकल नाम नेफ्रोलेपिस एक्साल्टाटा है। इसकी छोटी पत्तियां देखने में बेहद ही खूबसूरत लगती है। यह प्लांट हैंगिंग बास्केट में बहुत अच्छा लगता है। साथ ही, यह ब्राइट और इनडायरेक्ट सनलाइट में भी आसानी से खिलता है।
स्पाइडर प्लांट
अगर आप अपने घर में हैंगिंग प्लांटर लगा रही हैं तो ऐसे में उसमें स्पाइडर प्लांट लगा सकती हैं। ये प्लांट पार्शियल सनलाइट में भी आसानी से ग्रो कर सकते हैं। चूंकि स्पाइडर प्लांट विपरीत कंडीशन में भी जल्दी से मरते नहीं हैं, इसलिए इन्हें हैंगिंग प्लांटर में लगाना यकीनन अच्छा विचार है।
इसे भी पढ़ें:यह प्लांट हैंगर आईडियाज बनाएंगे आपके घर को बेहद ब्यूटीफुल
इंग्लिश आइवी
इंग्लिश आइवी के हल्के ग्रीन कलर के चमकदार पत्ते होते हैं। यह एक तेजी से बढ़ने वाला प्लांट है। यह एक सदाबहार बारहमासी प्लांट है। अगर आप इसे हैंगिंग प्लांटर में लगाना चाहती हैं तो इसके लिए बालकनी में लगाकर आप अपने घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकती हैं। (सस्ते इंडोर प्लांट्स खरीदें)
इसे भी पढ़ें:घर में कर रही हैं हैंगिंग बास्केट प्लांटिंग तो लगाएं उसमें यह हर्ब्स
एयर प्लांट
अगर आप हैंगिंग प्लांटर में एक बेहद ही लो मेंटेंनेंस प्लांट लगाना चाहती हैं तो ऐसे में एयर प्लांट लगाना एक अच्छा विचार हो सकता है। आप अपने हैंगिंग प्लांटर में टिलंडसिया एयर प्लांट लगा सकती हैं। चूंकि यह प्लांट हवा से सभी न्यूट्रिएंट्स ले लेता है, इसलिए आप इसे अपने घर के किसी भी हिस्से में हैंगिंग प्लांटर में लटका सकती हैं। साथ ही, इसे बढ़ने के लिए मिट्टी की भी जरूरत नहीं होती है। (घर के लिए हाई-मेंटेनेंस पौधे)
पेपरोमिया
इस पौधे की पत्तियां ग्लॉसी और ओवल शेप्ड होती हैं। यह एक ऐसा प्लांट है, जो कई साइज और कलर में आता है। आप अपनी पसंद के अनुसार ग्रीन से लेकर पिंक तक अपनी पसंद से पेपरोमिया की वैरायटी को सलेक्ट कर सकती हैं और उसे हैंग कर सकती हैं।
फ्यूशिया
तो अब आप भी इन प्लांट्स को अपने हैंगिंग प्लांटर में लगाएं और अपने घर को पहले से भी अधिक खूबसूरत बनाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik, Amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।