image

Vastu Upay 27 October: इस एक पौधे से बिगड़ सकती है घर की सुख-शांति, भूलकर भी न लगाएं

घर पर सुख-शांति बनी रहेगी। जब आप सही पौधा अपने घर पर लगाएंगी, लेकिन एक पौधा ऐसा होता है, जिसे लगाना शुभ नहीं मानते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कौन सा प्लांट घर पर नहीं लगाना चाहिए, ताकि आपके घर में शांति बनी रहे।
Editorial
Updated:- 2025-10-27, 12:20 IST

आजकल लोग घर की सजावट के लिए इनडोर प्लांट्स रखना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। कई सारे प्लांट ऐसे होते हैं, जो सजाने में अच्छे लगते हैं। इसलिए हम अक्सर नर्सरी से जाकर इन्हें खरीदते हैं, लेकिन आप जानती हैं कि आपको कभी भी घर में स्नेक प्लांट नहीं रखना चाहिए। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने भी इसे रखने को मना किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे रखने से घर का वास्तु खराब होता है।साथ ही आपके घर की सुख-समृद्धि खत्म हो जाती है। आइए आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।

क्यों नहीं रखना चाहिए घर में स्नेक प्लांट?

स्नेक प्लांट की पत्तियां लंबी, नुकीली और तलवार के आकार की होती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार नुकीले आकार की वस्तुएं या पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं। यह पौधा घर के शांत वातावरण को प्रभावित कर सकता है। इससे झगड़े, तनाव और मानसिक अशांति बढ़ सकती है। इसे घर के मंदिर, बेडरूम या किचन के पास रखना वास्तु दोष पैदा करता है। इसलिए आपको इस पौधे को घर में न रखें। कोशिश करें कि इसे घर के बाहर रखें या न रखें। इससे आपके घर में वास्तु से जुड़ी समस्याएं नहीं होगी।

1 - 2025-10-27T121013.762

कहां रख सकते हैं घर में स्नेक प्लांट?

अगर आपके घर में अगर स्नेक प्लांट है, तो ऐसे में कोशिश करें कि इसे बालकनी में एक कोने में रखें। इससे आपके घर की एनर्जी नेगेटिव नहीं होगी। साथ ही आपके घर का वातावरण सही रहेगा। इसे पूर्व या दक्षिण दिशा में रखना अच्छा होगा। इससे आपके घर के कमरों की ऊर्जा पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर लक्ष्मी चरण रखना शुभ या अशुभ? जानें नियम

वास्तु के अनुसार किन पौधों को घर में लगाया जाए?

अगर आप घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि चाहते हैं, तो इन पौधों को रखना शुभ होता है।

  • तुलसी का पौधा: तुलसी बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
  • मनी प्लांट: इस तरह के प्लांट भी घर के लिए अच्छा होता है। इसे रखने से आपके घर में उन्नति बनी रहती है।
  • बांस: इसे लगाने से घर में फ्रेश एयर और पॉजिटिविटी बनी रहती है।

Snake plant

 

इसे भी पढ़ें: घर की सुख-शांति छीन रहे हैं ये 4 लक्षण? पितृ दोष हो सकता है कारण...एक क्लिक में जानें उपाय

स्नेक प्लांट भले ही एयर प्यूरिफाइंग पौधा हो, लेकिन वास्तु दृष्टि से यह हर घर के लिए शुभ नहीं है। अगर इसे गलत दिशा या स्थान पर रखा जाए तो यह वास्तु दोष, कलह और नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है। इसलिए, इसे घर के अंदर रखने से पहले इसकी दिशा और स्थान का ध्यान अवश्य रखें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;