'मेरे दोनों भाई महीनों से मेरे साथ...', हरदोई में तार-तार हुए रिश्ते, सगे बड़े भाई लंबे वक्त से कर रहे थे छोटी बहन का रेप! कभी बेटा, कभी भाई तो कभी पिता; क्यों अपने घर के आंगन में भी सुरक्षित नहीं है लड़कियां?

मेरे घर आई एक नन्ही परी...
हमारे घर लक्ष्मी आई है...
बेटियों के पैदा होने पर अक्सर यही कहा जाता है लेकिन, क्या जब बेटियां अपने ही आंगन में सुरक्षित न रहें, तो क्या आप उनसे ये कह पाएंगे? नहीं, बिल्कुल नहीं कह पाएंगे। अक्सर हमारे समाज में बेटियों को सुरक्षित रहने के लिए घर पर रहने की सलाह दे दी जाती है हालांकि, यह सलाह बिल्कुल गलत है, मैं इसका बिल्कुल समर्थन नहीं करती और किसी को भी नहीं करना चाहिए पर यहां ऐसी सलाह देने वाले लोगों के लिए मेरे पास एक सवाल है, अगर बेटियां घर में भी सुरक्षित न हो, तो फिर क्या किया जाए? फिर वो कहां जाएं? हाल ही में यूपी के हरदोई से सामने आया एक मामला तो यही सवाल पूछ रहा है। जहां दो सगे बड़े भाई महीनों तक अपनी बहन का रेप करते रहे। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है। पहले भी कई बार घर के आंगन में बेटियां अपनों के हाथों की दुष्कर्म का शिकार हो चुकी हैं और रिश्तों का मर्यादा तार-तार हो चुकी है।
हरदोई में दो सगे भाईयों ने किया छोटी बहन का रेप
यूपी के हरदोई से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार में दो सगे भाई महीनों से अपनी बहन का रेप कर रहे थे। युवती की उम्र लगभग 19 साल बताई जा रही है और पिछले 1 साल से भी ज्यादा वक्त से दोनों भाई उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी और वह डर के मारे कुछ नहीं कह पा रही थी।
कुछ वक्त पहले युवती की शादी पक्की हुई थी और एक दिन जब उसका मंगेतर उससे मिलने आया, तो उसने हिम्मत करके उसे पूरा सच बताया और मंगेतर ने उसका साथ दिया। इस मामले में युवती ने चुपके से घटना का वीडियो बनाया और पुलिस में सुबूत के साथ शिकायत की। पुलिस से दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रिश्तों को तार-तार करने वाले कई मामले पहले भी आ चुके हैं सामने
- कुछ वक्त पहले दिल्ली में एक बेटे ने 39 साल के बेटे ने दो बार कमरा बंद करके चाकू और कैंची दिखाकर अपनी मां का रेप किया। मां की उम्र लगभग 70 साल थी। बेटे ने मां का रेप करने के बाद पापा को फोन करके कहा कि आपकी पत्नी का कैरेक्टर खराब है। उसका कहना था कि उसने ये सब अपनी मां को सजा देने के लिए किया क्योंकि उसकी मां का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था, जिसकी वजह से उसका बचपन खराब हुआ।
- जयपुर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां एक पिता लगभग 5 साल से अपनी 10 और 11 साल की बेटियों का रेप कर रहा था। मां को इस बात की जानकारी थी लेकिन, पति के धमकाने पर वह चुप रही। बाद में पुलिस और डॉक्टर की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
- पिछले साल कोटा मं एक 13 साल की बच्ची संग उसके पड़ोसी ने रेप किया था। बच्ची घर में अपने दादी के साथ सो रही थी और 4 पड़ोसियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
- मई,2024 में एक मामा ने अपनी नाबालिग भांजी के साथ रेप किया था। इतना ही नहीं, पिछले साल यूपी के अमेठी से एक मामला सामने आया था जहां एक पिता ने अपनी 13 साल की बच्ची का रेप किया था।
आखिर अपने घर में भी क्यों सुरक्षित नहीं हैं बेटियां?
ऊपर जिन घटनाओं का जिक्र मैंने किया, ये वो घटनाएं हैं, जो सामने आ जाती हैं, जिनकी रिपोर्ट कर दी जाती है लेकिन, न जाने ऐसी और कितनी घटनाएं हैं जो सामने ही नहीं आ पाती हैं। घर को हर इंसान के लिए सबसे महफूज जगह माना जाता है लेकिन, इस तरह के मामले तो कह रहे हैं कि बेटियां अपने घर और घरवालों के बीच भी सुरक्षित नहीं हैं। पिता के साए में बेटियां खुद को सबसे महफूज मानती हैं...भाई की कलाई पर राखी बांधकर वादा लेती हैं कि वे उनकी रक्षा करेगे लेकिन, जब रक्षक की हैवान बन जाएंगे, जब अपना घर ही बिटिया के लिए खतरा बन जाएगा, तो आखिर लड़कियां क्या करेंगी?
किसी भी लड़की या यूं भी किसी इंसान के लिए अपने घर के आंगन में अपनों के बीच रहना सबसे सुरक्षित माना जाता है। हमे पता होता है कि अगर हम अपनों के बीच अपने घर में हैं, तो हमारे साथ कुछ गलत नहीं हो रहा है लेकिन, इस तरह की घटनाएं चीख-चीखकर पूछ रही हैं कि अगर बेटियां अपने आंगन में भी सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर कहां वे खुद को सेफ फील कर पाएंगी? आप इस बारे में क्या सोचते हैं, हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।