तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को इन स्टार्स ने कहा अलविदा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: एक के बाद एक कई स्टार्स तारक मेहता का उल्टा शर्मा (TMKOC) शो छोड़ चुके हैं। इस आर्टिकल में जानिए इन सेलेब्स के बारे में।   
Updated:- 2023-05-12, 14:43 IST
image

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कुछ टीवी शो दर्शकों के दिल में बहुत खास जगह रखते हैं। अब आप तारक मेहता का उल्टा शर्मा शो को ही देख लिजिए। संडे के दिन पूरा परिवार टीवी के सामने बैठकर शो का आनंद उठाता है। हालांकि, आज हम आपको इस शो के बारे में नहीं, बल्कि स्टार कास्ट के बारे में बताने वाले हैं। दया समेत कई सितारों ने शो को अलविदा कह दिया है। आइए देखते हैं इन स्टार्स की लिस्ट। 

रोशन भाभी ने कहा शो को अलविदा 

tmkoc stars who quit show

मिस्टर और मिसेज सोढ़ी की पुरानी जोड़ी अब आपको शो में देखने के लिए नहीं मिलेगी क्योंकि जेनिफर मिस्त्री ने शो को छोड़ दिया है। उन्होंने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने दावा किया कि शो के सेट पर कई घटनाएं हुई, लेकिन शो में काम खो देने के डर से चुप रहीं। हालांकि, असित मोदी भी चुप नहीं है। उन्होंने भी सामने जेनिफर मिस्त्री पर केस करने की बात कही है। 

इसे भी पढ़ेंः जानें कैसे शुरू हुआ था आपका फेवरेट शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'

आज भी दर्शक करते हैं दया भाभी को याद 

दया भाभी यानि दिशा वकानी तारक मेहता का उल्टा शर्मा शो के मुख्य किरदारों ने से एक थी। दिशा वकानी ने अपने निजी कारणों की वजह से शो को छोड़ने का फैसला लिया था। हालांकि बीच-बीच में ऐसी भी खबरे सामने आती हैं कि दया भाभी एक बार फिर शो ज्वाइन कर सकती है। 

पुराने 2 टप्पू छोड़ चुके हैं शो

शो सबसे शरारती किरदार टप्पू भी शो को अलविदा कह चुका है। 'राज अनादकट' और उससे पहले वाला टप्पू 'भव्या गांधी' दोनों ने शो को छोड़ दिया था। अब दर्शकों को नया किरदार देखेने के लिए मिलता है। 

शैलेश लोढ़ा और नेहा मेहता

शैलेश लोढ़ा ने भी रचनात्मक मतभेदों के कारण शो छोड़ दिया था।कहा जाता है कि शैलेश लोढ़ा अपने कॉटरेक्ट से खुश नहीं थे इसिलए उन्होंने छोड़ने का फैसला लिया था। शैलेश लोढ़ा के साथ अंजली भाभी का किरदार निभाने वाले नेहा मेहता भी शो को टाटा-टाटा बॉय-बॉय कर चुकी हैं। 

निधि भानुशाली

भीड़े और माधुरी की बेची का किरदार निभाने वाली निधि भानुशाली उर्फ सोनू ने भी शो को कुछ समय पहले छोड़ दिया था। अब शो में नई सोनू देखने को मिलती है। निधि भानुशाली से पहले झेल मेहता इस किरदार को निभाती थीं। 

इसे भी पढ़ेंः तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन भाभी ने छोड़ा शो, प्रोड्यूसर असित मोदी पर लगाया यौन शोषण का आरोप

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: HerZindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।