बॉलीवुड हो या टीवी इंडस्ट्री, लोग इससे जितना जल्दी जुड़ते हैं उतना ही जल्दी मुंह भी मोड़ लेते हैं। बीते कई सालों में हमने ऐसे नामों को देखा उन्होंने इस ग्लैमर की दुनिया को छोड़ अध्यात्म की दुनिया को चुन लिया। काफी समय पहले ही वो टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं। उन्होंने अपने गुरु शंभू शरण झा के मार्गदर्शन में संन्यासी जीवन को अपनाया है।
अपने बैरागी जीवन में नूपुर बेहद खुश हैं और बड़ी शिद्दत से इसे निभा भी रही हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो और तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। इनमें वह भिक्षा मांगती नजर आ रही हैं। जी हां, एक संन्यासी के लिए भिक्षाटन महत्वपूर्ण होता है और नूपुर चेहरे पर मुस्कान लिए ऐसा करते दिखीं। इसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने फैंस के साथ शेयर की है।
इंस्टाग्राम पर शेयर की भिक्षा मांगने की तस्वीरें
नूपुर अलंकार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वीडियो में उन्होंने बताया कि यह उनका पहला दिन है और उन्होंने इसका मतलब भी लोगों को बताया। वह कहती हैं, 'संन्यास में भिक्षाटन का मतलब भीख मांगना होता है। दिन की पहली चाय एक संन्यासी ने पिलाई, जो बिना चीनी की थी और अब 11 भिक्षा मांगनी है, ताकि वह अपने पूरे दिन का कोटा पूरा कर सकें।'
नूपुर एक कटोरे में भीख मांग रही है, जिसमें उन्हें कुछ रुपये और खाने की चीजें रखी हैं। वह इसे लोगों को दिखाती हैं। एक दूसरी तस्वीर में उनके कटोरे में 21 रुपये और चाय का कप रखा हुआ है। फोटो को शेयर करते हुए नूपुर ने लिखा, 'पहली भीख।'
इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने शादी के लिए छोड़ा अपना करियर
सोशल मीडिया पर मिली ऐसी प्रतिक्रिया
View this post on Instagram
नुपुर की इस पोस्ट पर उनके हजारों फैंस ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है। कई लोगों ने उम्मीद की, कि वो ऐसे बहुत खुश होंगी। नूपुर अलंकार एक लंबे अरसे तक इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ही संन्यासी जीवन जीने की घोषणा की थी। वह अपने जीवन की झलक अपने फैंस को दिखाती रहती हैं। आपको बता दें कि इसकी अनुमति उन्होंने अपने पति, सास और ससुर से ली थी और इसके बाद अध्यात्म की राह को चुना। वह अपनी सादी जिंदगी में बेहद खुश हैं।
इसे भी पढ़ें: अपने करियर के पीक पर इन सेलेब्स ने छोड़ दिया बॉलीवुड
स्टार्स का ग्लैमर की दुनिया को त्यागना नया नहीं है। इससे जल्दी मोह माया छोड़ कई स्टार्स ने अध्यात्म की राह को चुना है, जिनमें सना खान, जायरा वसीम, बरखा मदान, ममता कुलकर्णी, सोफिया हयात आदि शामिल हैं। आपका इस विषय में क्या ख्याल है, हमें कमेंट कर बताएं।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram@nupuralankar
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों