Gyalten Samten नाम से भले आप नहीं पहचानते होंगे लेकिन बरखा मदान का नाम आपने कभी न कभी जरूर सुना होगा। 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' याद है' आपको इसमें बरखा भी एक अहम चेहरा थीं। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से हर किसी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के बाद से एक्ट्रेस को एक अलग पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। चलिए जानते एक्ट्रेस ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड।
मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं एक्ट्रेस
बरखा मदान ने हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी है। वो मॉडल, एक्ट्रेस और फिल्म प्रोड्यूसर भी रह चुकी हैं। बता दें कि वो मिस इंडिया प्रतियोगिता 1994 में विनर सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय के साथ फाइनलिस्ट बनी थीं।
अक्षय कुमार की फिल्म से किया था बॉलीवुड डेब्यू
सक्सेसफुल मॉडल बनने के बाद एक्ट्रेस ने साल 1996 में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार की मूवी 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' से एक्टिंग की शुरुआत की।
कई बड़े फिल्मों से मिली ऑफर
पहली मूवी 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' को काफी बड़ी सफलता मिली थी। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस को कई अन्य फिल्म का ऑफर भी मिला। हालांकि, बरखा ने खुद को सिलेक्टिव रखा। उन्होंने फॉरेन मूवीज में एंट्री की।
इसे भी पढ़ेंःबालों में ऑयलिंग करने के साथ रेड लिपस्टिक है ऐश्वर्या राय की फेवरेट
राम गोपाल वर्मा की फिल्म थी टर्निंग प्वॉइंट
बता दें कि एक्ट्रेस ने राम गोपाल वर्मा की हॉरर मूवी 'भूत' में काम किया था। इस फिल्म को करने के बाद ही अभिनेत्री ने नन बनने का फैसला कर लिया।
नन क्यों बनी
आपको बता दें कि बरखा बौद्ध धर्म की विचारधाराओं से बहुत प्रभावित थीं। ऐसे में साल 2012 में उन्होंने बौद्ध नन बनने का मन बना लिया।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों