घर में मचाया हुआ है चूहों ने आतंक, इस्तेमाल करें ये घरेलू चीजें

How To Get Rid Rats From Home: अक्सर घरों में लोग चूहे से काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में कई प्रयासों के बावजूद भी इनको घर से निकालना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। तो आइए आज जान लेते हैं, चूहों को भगाने के कुछ घरेलू उपाय। 
how to kill rat

Rats Get Rid Tricks: चूहों को वैसे तो गणेश जी की सवारी माना जाता है, लेकिन यही चूहे जब घर में घुसकर नुकसान करने लगते हैं, तो हम इनको घर से बाहर निकालने के उपाय खोजने लगते हैं। वही आप घर में कितनी भी रोकथाम कर लें, चूहे घर में आने का कहीं न कहीं से रास्ता खोज ही लेते हैं। कुछ चूहों का आतंक इतना होता है कि वे जरूरी कागज, कपड़े, बिजली के तार, खाने-पीने का सामान, डब्बे आदि कुतर देते हैं।

इसके अलावा, कुछ तो इंसानों को भी काट लेते हैं, जिससे रेबीज फैलने का भी खतरा रहता है। ऐसे में हम पिंजरे, दवा आदि से इनको भगाने का प्रयास करने लगते हैं। यदि आपके भी घर में चूहों ने परेशान कर दिया है, तो आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इनको अपने घर से दूर भगा सकते हैं। आप अपने घर में ही रखी कुछ चीजों के द्वारा आसानी से कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं कुछ ट्रिक्स -

लाल मिर्च का पाउडर

red mirch powder

लाल मिर्च हर किसी घर की रसोई में आसानी से मिल जाती है। ऐसे में आप लाल मिर्च पाउडर को हाथ में ग्लव्स आदि पहनकर चूहे वाली जगहों पर छिड़कें। दरअसल, लाल मिर्च की स्मैल इतनी तेज होती है कि इससे उनके अजीब सा महसूस होने लगेगा और वो तेजी से घर से बाहर की ओर भागने लगेंगे।

फिटकरी का घोल डालें

fitkari

जले, कटे और स्किन के लिए फायदेमंद फिटकरी भी चूहों को भगाने में मददगार होती है। इसके लिए आप किसी भी बर्तन में फिटकरी को पानी डालकर घोल लें। अब इस घोल का छिड़काव चूहों के बिल के पास कर दें। वो अपना स्थान छोड़कर भागने लगेंगे।

ये भी पढ़ें :घर से चूहों का नामोनिशान मिटाएं, घरेलू दवा मिनटों में ऐसे बनाएं

दालचीनी पाउडर को छिड़कें

dalchini

सब्जियों का जायका बढ़ाने वाली दालचीनी तो आप सभी जानते होंगे। इसका पाउडर बनाकर आप चूहे आने वाली जगहों पर छिड़काव कर दें। चूहे आपके घर के अंदर इसकी दुर्गंध से आ ही नहीं पाएंगे। यह भी एक सफल और प्रभावी उपायों में से एक है।

कपूर को रखें

camphor

कपूर की खूशबू बहुत ज्यादा स्ट्रांग होती है। ऐसे में इसकी गंध से धीरे-धीरे चूहे अपनी अपनी जगहों को छोड़कर भागने लगते हैं। यदि आपको भी अपने घर से चूहों की विदाईकरनी है, तो आप चूहों वाली जगहों पर कपूर की गोलियां रख दें। इसके बाद उन जगहों पर आपको चूहे नजर ही नहीं आएंगे।

प्याज काटकर रखें

onion

आपके घर में जिस भी जगहों पर ज्यादा चूहे आते हो वहां पर प्याज के टुकड़े काट-काटकर रख दें। चूहों को प्याज की ये तीखी दुर्गंध पसंद आएगी और वो तेजी से घर के बाहर भागने लगेंगे।

ये भी पढ़ें :नाली के रास्‍ते घर में घुस रहे हैं चूहे तो ये 5 उपाय आएंगे काम

इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप चूहों को अपने घर में आने से रोक सकती हैं, साथ ही इससे आपकी जरूरी चीजें भी बर्बाद होने से बचेंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP