खिड़की से आ रही ठंडी हवा ने कर दिया है परेशान, ये 5 हैक्स कर सकते हैं कमरे को गर्म रखने में मदद

क्या सर्दियों में खिड़की से आने वाली ठंडी हवा ने परेशान कर दिया है? तो यहां हम ऐसे सस्ते हैक्स लेकर आए हैं, जो कमरे को गर्म रखने में मदद कर सकती हैं।
how to keep house warm in winter
how to keep house warm in winter

गर्मियों के मौसम में एक ठंडी हवा के झोंके लिए हम बैचेन रहते हैं। वहीं, ठंडी हवा का झोंका जब सर्दियों में लगता है तो पूरा शरीर कांपने लगता है। ठंडी हवा से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। कोई दो-तीन लेयर कपड़े पहन लेता है, तो कोई हीटर और ब्लोअर के आगे से ही नहीं हिलता है।

सर्दी के मौसम में ठंडी हवा से बचने के लिए हम बार-बार खिड़की और दरवाजों को भी बंद करते रहते हैं। लेकिन, कई बार बंद होने के बाद भी खिड़की से ठंडी हवा आती रहती है और कमरे को ठंडा कर देती है। खिड़की से आने वाली ठंडी हवा की वजह से हीटर और ब्लोअर भी बेअसर होने लगते हैं। अगर खिड़की से आने वाली ठंडी हवा ने परेशान कर दिया है, तो यहां कुछ ऐसे हैक्स बताए जा रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।

इन 5 तरीकों से कर सकती हैं सर्दियों में खिड़कियां कवर

मोटे पर्दे

tricks to keep house warm

सर्दियों के मौसम में घर को गर्म रखने के लिए लोग हीटर या ब्लोअर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, हीटर और ब्लोअर का पूरे दिन इस्तेमाल करना सेहत खराब करने के साथ-साथ बिजली का बिल भी बढ़ाता है। ऐसे में घर को गर्म रखने के लिए खिड़की-दरवाजों को कवर करके रखना जरूरी हो जाता है। खिड़की और दरवाजों को कवर करने में आपकी मदद मोटे पर्दे कर सकते हैं। भले ही गर्मियों में आप सफेद या पतले पर्दे लगाना पसंद करती हैं, लेकिन सर्दियों में खिड़कियों से आने वाली ठंडी हवा को रोकने में मोटे पर्दे मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: दिसंबर से पहले ऐसे सील करें घर के खिड़की-दरवाजे, नहीं आएगी बिल्कुल ठंडी हवा

एल्युमिनियम फॉयल

सर्दियों में कमरे को गर्म रखने के लिए एल्युमिनियम फॉयल की मदद भी ले सकती हैं। एल्युमिनियम फॉयल टेंपरेचर को मेंटेन करने में मदद करता है और साथ ही बाहर की ठंडक को अंदर नहीं आने देता है। एल्युमिनियम फॉयल को टेप की मदद से कांच की खिड़कियों पर लगाया जा सकता है।

कंबल

दिन के समय सूरज की रोशनी का भी घर में आना जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप न्यूज पेपर या एल्युमिनियम फॉयल लगाने से बचना चाहती हैं, तो कंबल की मदद भी ले सकती है। जी हां, शाम के समय आप घर के एक्स्ट्रा कंबल को खिड़कियों के पर्दे की रॉड पर लटका सकती हैं।

कंबल की मदद से घर के अंदर, बाहर की ठंडी हवा भी नहीं आती है और यह कमरे को गर्म रखने में भी मदद करता है। वहीं, दिन के समय कंबल हटाने के बाद सूरज की रौशनी भी घर में आ सकती है। बाजार में इनदिनों थर्मल कंबल भी मिलने लगे हैं। आप आम कंबल की जगह थर्मल कंबल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। यह हवा से बचाने के साथ घर को गर्म रखने में भी मदद कर सकते हैं। (हीटर चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान)

न्यूजपेपर

sticks paper to keep warm house in winters

अगर आपके पास मोटे पर्दे नहीं हैं, तो आप न्यूज पेपर की मदद भी ले सकती हैं। जी हां, कांच और जाली वाली खिड़कियों को न्यूज पेपर से भी कवर किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले कई न्यूज पेपर लें और उन्हें 3 या 4 लेयर में खिड़की पर टेप की मदद से चिपका लें।

न्यूज पेपर की जगह आप सफेद प्लेन पेपर भी ले सकती हैं, यह आपके घर की खूबसूरती को भी बनाकर रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: हीटर या ब्लोअर की नहीं पड़ेगी जरूरत, अगर सर्दियों में ऐसे करेंगे अपने कमरे को गर्म

थर्माकोल

थर्माकोल भी खिड़की से आने वाली ठंडी हवा से बचने में मदद कर सकता है। यह एल्युमिनियम फॉयल और न्यूज पेपर से ज्यादा टिकाऊ हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि फॉयल और पेपर हवा के झोंके से फट सकते हैं। लेकिन, थर्माकोल इतनी आसानी से नहीं फटता या खराब होता है। ठंडी हवा से बचने के लिए आप थर्माकोल को खिड़की पर टेप की मदद से लगा सकती हैं। (पानी की टंकी पर थर्माकोल लगाने से क्या होता है?)

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP