शरीर के कुछ भाग ऐसे होते हैं, जिन्हें अधिकतर ढक कर ही रखा जाता है। इनमें से एक अंग जांघ यानी थाइज होता है। जिस तरह से शरीर के हर अंग की अपनी विशेषता होती है उसी तरह थाइज भी शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। इतना ही नहीं, समुद्रशास्त्र में इस अंग को विशेष बताया गया है। खासतौर पर अगर आपकी जांघ पर तिल है, तो यह आपके स्वभाव और लाइफस्टाइल के सीक्रेट्स का खुलासा करता है।
शरीर के अंगों पर तिल के महत्व पर हमारी सीरीज काफी समय से चली आ रही है और इस सीरीज के तहत हम कई अंगों पर मौजूद तिलों के अच्छे और बुरे फलों के बारे में आपको बता चुके हैं। आज हम आपको थाइज पर मौजूद तिल के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस विषय पर हमने भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखार्विंद विशेषज्ञ शास्त्री विनोद सोनी पोद्दार से बातचीत की है और जाना की जांघ पर तिल होने से जीवन में क्या प्रभाव पड़ते हैं और इस तिल के क्या राज होते हैं।
स्त्री की बाईं जांघ पर तिल
अगर किसी स्त्री की बाईं यानि कि लेफ्ट जांघ पर तिल है, तो यह इस बात को दर्शाता है कि उसके पास धन अधिक तो नहीं होगा, मगर उसे धन की कमी भी कभी नहीं होगी। ऐसी महिलाओं के पास अपने काम करवाने के लिए सहायकों की कमी नहीं होती है। इनका जीवन भी सुखम होता है। वहीं अगर तिल का रंग हल्का है, तो इसका विपरीत प्रभाव भी नजर आ सकता है। वहीं पुरुषों की बाईं जांघ पर तिल कामुकता की निशानी होता है।(चेहरे पर ये तिल होते हैं लकी)
स्त्री की दाईं जांघ पर तिल
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी स्त्री की दाईं जांघ पर गहरे काले रंग का तिल होता है, तो वह बहुत ही वफादार स्वभाव की होती है। खासतौर पर अपने रिश्तों में वह हमेशा ही सामने वाले के साथ वफादार होती है। यदि तिल हल्के रंग का होता है, तो ऐसी महिलाओं को जीवन में बहुत मेहनत करनी पड़ती है और काफी संघर्ष के बाद ही उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: शरीर के इन अंगों पर मौजूद तिल बताते हैं 'लव मैरिज' होगी या 'अरेंज मैरिज'
जांघ पर पीछे की ओर तिल का फल
अगर किसी स्त्री की जांघ पर पीछे की ओर तिल होता है, तो उसे अपने पति का विशेष प्रेम प्राप्त होता है। ऐसी स्त्रियां खुद भी अपने जीवनसाथी को बहुत अधिक प्रेम करती हैं। जांघ पर पीछे की ओर तिल होने पर जीवन में कई यात्राओं को करने का भी अवसर प्राप्त होता है। अगर किसी पुरुष के जांघ पर पीछे की ओर तिल होता है, तो उन्हें भागदौड़ वाला काम जीवन में बहुत करना पड़ता है।
जांघ पर आगे की ओर तिल का फल
जिन लोगों की जांघ पर आगे की ओर तिल होता है, वह कई कलाओं के स्वामी होते हैं। ऐसे लोगों को बिगड़ी हुई वस्तुओं को सुंदर स्वरूप देना या किसी बिगड़े हुए काम को सफल रूप से पूर्ण करना बखूबी आता है। ऐसे लोगों के मित्र बहुत कम होते हैं, मगर जितने भी मित्र होते हैं बड़े गहरे होते हैं। जिन पुरुषों की जांघ पर आगे की ओर तिल होता है उन्हें पॉलिटिक्स की अच्छी समझ होती है।(शरीर पर मौजूद ये तिल होते हैं अशुभ)
अगर आपकी जांघ पर भी तिल है, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप उसका फल तो जान ही गए होंगे। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह ज्योतिष शास्त्र से जुड़े और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए देखती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: freepik, shutterstock
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों