herzindagi
Things to Remember while offering coconut in river ()

क्या आप भी नदी में नारियल चढ़ाते समय करते हैं ये गलतियां, जानें सही तरीका

पवित्र नदियों में नारियल चढ़ाने का विशेष महत्व है। वहीं इसे अर्पित करने का भी सही विधि बताया गया है। जिसके बारे में जानना बेहद जरूरी है।  
Editorial
Updated:- 2024-03-28, 13:52 IST

(Things to remember while offering coconut in river) हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में श्रीफल यानी कि नारियल का विशेष महत्व है। देवी-देवताओं के मंदिरों में इसे अर्पित करने का अलग विधान है। कई बार लोग नारियल अर्पित समय कई गलतियां कर देते हैं और बाद में इसके अशुभ परिणाम भी मिलने लग जाते हैं। इसलिए पवित्र नदियों में नारियल अर्पित करने का सही विधि बताया गया है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि नारियल को किस विधि से अर्पित करना शुभ माना जाता है। 

जानें नदी में श्रीफल चढ़ाने का सही तरीका (right way to fish quince in the river)

  jal pravahit

ज्योतिषाचार्य के हिसाब से पवित्र स्थालों और नदियों में सबसे पहले पूजन सामग्री अर्पित करनी चाहिए और उसके बाद नारियल चढ़ाना चाहिए। श्रीफल को इस विधि से अर्पित करें, जैसे आप देवी-देवताओं के चरणों में अर्पित कर रहे हैं। साथ ही श्रद्धा भाव में मंत्रों का उच्चारण अवश्य करें। तभी शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

श्रीफल अर्पित करने का पुराणों में है वर्णन (offering quince in the Puranas)

पुराणों में जैसे कि नर्मदा पुराण, स्कंद पुराण, ब्रह्म (ब्रह्म मुहूर्त मंत्र) पुराण, नारद पुराण सहित स्मृति पुराण में पवित्र नदी का पूजन और पूजन सामग्री सहित नारियल (नारियल पूजा) अर्पित करने का भी विधान बताया गया है। इसके अनुसार नारियल पवित्र नदी के तट पर दोनों हाथों से बहते पानी में प्रवाहित करना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें - Hindu Beliefs: कब चढ़ाना चाहिए भगवान को नारियल?

नारियल को नदी में ऐसे न फेंके (Do not throw coconut in the river)

यह विडियो भी देखें

पवित्र नदी में नारियल नहीं फेंकना चाहिए। यह अपमानित माना जाता है। अगर हम किसी को कई सामग्री देते हैं, तो दोनों हाथों से देते हैं। उसे कभी फेंककर नहीं देते हैं। उसी प्रकार मन में श्रद्धा और भक्ति भाव रखते हुए दोनों हाथों से नारियल अर्पण करना चाहिए। शास्त्रों में इस विधि से नारियल अर्पित करने का विधान है। 

इसे जरूर पढ़ें - Shani Temple: श्री राधा रानी से भूमि उधार लेकर बनवाया था शनिदेव ने अपना ये मंदिर

नारियल अर्पित करने के दौरान मंत्र जाप  (Mantra chanting while offering coconut)

coconut origin during puja

पवित्र नदी में श्रीफल अर्पित करने के दौरान इस मंत्र का 21 बार जाप करें। 

  • ॐ ईं ह्रीं कं ह्रीं ईं ॐ
  • ऐं ह्लीं श्रीं क्लीं।
  • ॐ महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्नीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्
  • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं महालक्ष्मी स्वरूपाय एकाक्षि नारिकेलाय सर्वसिद्धि कुरू कुरू स्वाहा॥"

 

अगर आप पवित्र नदी में नारियल अर्पित कर रहे हैं, तो सही विधि के बारे में विस्तार से जानें और आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।