Hindu Beliefs: कब चढ़ाना चाहिए भगवान को नारियल?

Bhagwan Ko Nariyal Kab Chadhana Chahiye: सनातन परंपरा में हर शुभ काम के दौरान श्रीफल स्थापना एवं पूजा का विधान है।
श्रीफल अर्थात नारियल की पूजा करना न सिर्फ शुभ बल्कि लाभकारी भी माना जाता है। घर में नारियल रखना भी उत्तम होता है।
मान्यता है कि घर में नारियल रखने और नारियल की पूजा करने से मां लक्ष्मी का वास स्थापित होता है और उनकी कृपा बनी रहती है।
मन्नत पूरी करते समय भी नारियल भगवान को अर्पित किया जाता है। हालांकि नारियल चढ़ाने के कुछ नियम और एक समय होता है।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आइये जानते हैं कि भगवान को नारियल कब चढ़ाना चाहिए।
धार्मिक कार्यों में नारियल का महत्व
- पूजा-पाठ से लेकर शुभ-मांगलिक कार्यों जैसे कि विवाह, गृह प्रवेश, तीज-त्योहार आदि में नारियल की पूजा करना महत्वपूर्ण माना गया है।
- साप्ताहिक व्रत आदि के दौरान भी नारियल (नारियल के उपाय) भगवान को अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता का वास स्थापित होता है।
- मन्नत पुरी होने के बाद या किसी विशेष उद्देश्य से की गई पूजा के बाद भी नारियल फोड़कर भगवान के आगे चढ़ाया जाता है।
- हालांकि हिन्दू धर्म में नारियल फोड़कर चढ़ाना कुछ स्थितियों में गलत माना गया है। हर देवी-देवता के आगे नारियल फोड़ना नहीं चाहिए।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की किस दिशा में लगाएं शुभ-लाभ
कब चढ़ाएं भगवान को नारियल
- शास्त्रों के अनुसार, जब घर में कोई शुभ काम होता है खासतौर पर विवाह तब नारियल की पूजा कर उसे भगवान को चढ़ाना चाहिए।
- विवाह के उपलक्ष में भगवान को चढ़ाए जाने वाले नारियल को भूल से भी फोड़ना नहीं चाहिए। यह बहुत अशुभ माना जाता है।
- इसके अलावा, जब मन्नत पुरी होती है तब भी नारियल फोड़ना नहीं चाहिए बल्कि साबुत नारियल ही भगवान को चढ़ाना चाहिए।
- गृह प्रवेश में भी नारियल की पूजा कर उसे घर के मंदिर (मंदिर जाने के लाभ) या तिजोरी में रखना चाहिए। पूजा का नारियल फोड़ना घर पर संकट लाता है।
- हालांकि किसी दूसरे नारियल को फोड़कर आप गृह प्रवेश कर सकते हैं। नए वाहन की पूजा में भी नारियल फोड़ा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Shani Temple: श्री राधा रानी से भूमि उधार लेकर बनवाया था शनिदेव ने अपना ये मंदिर
किस भगवान को कैसे चढ़ाएं नारियल
- मां लक्ष्मी को हमेशा साबुत नारियल फूल और फल के साथ चढ़ाना चाहिए। भगवान को गीला खोल वाला नारियल भी चढ़ा सकते हैं।
- भगवान शिव और उनके किसी भी रूप को नारियल नहीं चढ़ाना चाहिए। जटा वाला नारियल सात्विक पूजा में नहीं बल्कि तामसिक पूजा में चढ़ाते हैं।
- वहीं, जटा वाला नारियल आप एक मात्र हनुमान जी को चढ़ा सकते हैं। अन्य किसी देवी-देवता को नहीं विशेष तौर पर विष्णु जी को।
आप भी भगवान को नारियल चढ़ाते समय इन बातों का ध्यान रखें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock, pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।