morning mantras hindi

ब्रह्म मुहूर्त में करें इन मंत्रों का जाप, घर की नकारात्मकता हो जाएगी दूर

मंत्र जाप से जुड़ी एक चीज है जिसका विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए और जिसका मंत्र जाप पर गहरा असर पड़ता है। वह है मंत्र जाप का समय। 
Updated:- 2023-12-12, 10:33 IST

Brahma Muhurta Ke Mantra: मंत्र जाप करना न सिर्फ धार्मिक रूप से शुभ माना गया है बल्कि इसके कई वैज्ञानिक और स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इसी कारण से मंत्र जाप करने से जुड़े कई नियम भी शास्त्रों में बताये गए हैं ताकि वह मंत्र शुद्धि से पूर्ण किया जा सके और उनके द्वारा पूर्ण लाभ प्राप्त हो। 

मंत्र जाप से जुड़ी एक और चीज है जिसका विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए और जिसका मंत्र जाप पर गहरा असर पड़ता है और वह है मंत्र जाप का समय। मंत्र जाप करने से पहले समय का ख्याल रखना चाहिए क्योंकि हर मंत्र का अपना एक समय होता है औ उसी समय पर उसे करना चाहिए। 

इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि कुछ मंत्र ब्रह्म मुहूर्त में करने चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त में करने से इन मंत्रों का दोगुना फल मिलता है और यह मंत्र व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति में सहायक सिद्ध होते हैं। तो चलिए जानते हैं ब्रह्म मुहूर्त में किये जाने मंत्रों के बारे में। 

ब्रह्म मुहूर्त में कौन से मंत्र का जाप करें?

brahm muhurta ke mantra

शास्त्रों के अनुसार, सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए और उठते ही कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए। यूं तो मंत्र जाप (मंत्र जाप के नियम) करने से पहले स्नान आवश्यक माना गया है लेकिन इन मंत्रों को बिना नहाए भी जपा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: Brahma Muhurat Upay: सुबह ब्रह्म मुहूर्त में करें ये काम, होगा धन लाभ

पहला मंत्र है: 'कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती, करमूले तु गोविंद प्रभाते कर दर्शनम्'। सबसे पहले उठते बिस्तर अपनी हथेलियों को जोड़ें और फिर हथेलियों को देखते हुए इस मंत्र का जाप करें। 

यह मंत्र ब्रह्म मुहूर्त में करने के लिए ही जाना जाता है। इसके जाप से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और घर की आर्थिक (आर्थिक लाभ के उपाय) स्थिति में तेजी से सुधार होता है। इसके अलावा एक और मंत्र को भी करना चाहिए।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: क्‍या होता है ब्रह्म मुहूर्त और क्‍या हैं इसके फायदे, पंडित जी से जानें

यह मंत्र है: 'शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्। शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते' इस मंत्र के जाप से सब शुभ होता है और हमारा बुरा सोचने वाले सभी शत्रुओं का नाश होता है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हिन् कि हिन्दू धर्म में कौन से ऐसे मंत्र हैं जिनका प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में जाप करना चाहिए और क्या हैं उनसे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: shutterstock   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;