
जब एक लड़की किसी को पसंद करती है तो उसके लिए अपनी फीलिंग्स खुद कह पाना काफी मुश्किल होता है। कोई भी कदम आगे बढ़ाने से पहले वह यह जरूर सुनिश्चित करना चाहती हैं कि सामने वाला व्यक्ति भी उसे पसंद करता हो। हालांकि किसी की पसंद-नापसंद को डिकोड करना इतना भी आसान नहीं होता। दरअसल, हर व्यक्ति अलग होता है और इसलिए वह अलग तरह से बिहेव करता है। कई बार सामने वाले व्यक्ति के हाव-भाव से आपको काफी हद तक अंदाजा हो जाता है कि वह भी आपको लाइक करता है। लेकिन कई बार जब एक लड़के का किसी लड़की पर क्रश होता है तो वह कुछ अजीबो-गरीब तरह का व्यवहार करता है। ऐसे में उसके मन की बात को समझना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन अगर आप इन अनयूजअल संकेतों को डिकोड कर लेती हैं तो आप यह समझ जाएंगी कि सामने वाले व्यक्ति का भी आप भी क्रश है। तो चलिए आज हम आपको इन्हीं अजीबो-गरीब संकेतों के बारे में बता रहे हैं-

सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन जब एक लड़का किसी लड़की को पसंद करता है तो वह लड़की के पास्ट के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। इससे सबसे पहले तो वह आपकी इच्छाओं व खुशियों को समझने का प्रयास करता है। वहीं दूसरी ओर, यह भी जानना चाहता है कि अभी आप किसी के साथ रिलेशन में तो नहीं है। आपको समझना चाहिए कि वह आप में दिलचस्पी रखता है और चीजों को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने से पहले आपको और जानना चाहता है।
इसे भी पढ़ें: पार्टनर के दोस्तों को नहीं करती पसंद, तो इन तरीकों से सिचुएशन को करें हैंडल

आप जिसे पसंद करती हैं, अगर उसका भी आप पर क्रश है तो हो सकता है कि वह आपके सामने बेहद अजीबो-गरीब तरीके से व्यवहार करे। ऐसे में आपको शायद उसका व्यवहार काफी अजीब लग सकता है। हो सकता है कि वह आपके सामने भड़क जाए या फिर घबरा जाए। वह ऐसा इसलिए करता है ताकि वह आपके सामने अपनी अच्छी इमेज पेश कर सके। लेकिन वह यह नहीं जानता कि यह कैसे करना है और इसी में सारी गड़बड़ हो जाती है।(अपने Crush को इस तरह करें हैंडल)

कई बार किसी व्यक्ति का बहुत अधिक सवाल पूछना आपको इरिटेट कर सकता है। लेकिन अगर सामने वाला व्यक्ति आपको पसंद करता है तो हो सकता है कि वह आपसे बहुत अधिक सवाल पूछने लग जाए। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वह आपको और भी अधिक बेहतर तरीके से जानना चाहता है। साथ ही आपको खुश करने या इंप्रेस करने के आईडिया ढूंढना चाहता हो। इसके अलावा वह खुद में और आपके बीच में कंपैटिबिलिटी भी चेक करना चाहता हो।
इसे भी पढ़ें: बिना सैक्रिफाइस किए बॉयफ्रेंड के लिए बन सकती हैं परफेक्ट गर्लफ्रेंड, रखें इन बातों का खास ध्यान

यह भी एक ऐसा संकेत है, जिसे अक्सर लड़कियां समझ ही नहीं पातीं। अमूमन लड़कियां सोचती हैं कि अगर लड़का उन्हें पसंद करता है तो वह उनके पीछे-पीछे आएगा या फिर साथ में अधिक वक्त बिताने के बहाने ढूढेंगा। लेकिन हर लड़का ऐसा नहीं करता। हो सकता है कि आपका वाला आपको इग्नोर करने की कोशिश करे। ऐसा करके वह खुद को और आपको परखना चाहता है। मसलन, वह खुद को एक रिएलिटी चेक देता है कि वह सच में आपको पसंद करता है या फिर यह थोड़े समय का आकर्षण है। इसी तरह वह यह भी जानना चाहता है कि आपके दिल में उसके लिए क्या है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।